Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दूल्हे के चाचा को छोड़कर चल दी बस…गुस्से में सुसाइड:झांसी में बेटी-दामाद ने मनाकर बैठाया, विवाह घर से 100 मीटर दूर फंदा लगाया

    5 hours ago

    2

    0

    झांसी में दूल्हे के चाचा के बिना बैठे ही बारात की बस आगे बढ़ गई। इससे वह नाराज हो गए। बेटी-दामाद ने मनाया। बस को रुकवाकर बैठाया। बारात विवाह घर पहुंची। वहां उन्होने अपना पर्स और मोबाइल बेटी को दिया और गायब हो गए। सुबह बारात घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से उनकी लाश लटकी मिली। परिवार के मुताबिक बारात लेकर जा रही बस के ड्राइवर ने किसी काम से रास्ते में रोका था। उसमें सवार दूल्हे के चाचा भी उतरकर यूरिन करने लगे। इतने में बस चल दी। लगभग 20 मीटर आगे लोगों ने बस रुकवाई। मगर चाचा ने बस में बैठने से मना कर दिया था। ये पूरा मामला मोंठ कस्बे का है। 2 तस्वीर देखिए… विस्तार से पूरा मामला जानिए… कानपुर के जूही इलाके के रहने वाले ईश्वर सिंह (57) पुत्र बदलू प्रसाद पेशे से इलेक्ट्रीशियन थे। उनके फुफेरे भाई अगन कुमार कानपुर देहात के राजपुर में रहते हैं। अगन कुमार के बेटे मनोज की शादी झांसी में तय हुई थी। उसी शादी में शामिल होने के लिए वह पहले राजेपुर गए फिर वहां से बारात की बस में सवार होकर झांसी गए। ईश्वर सिंह के बेटे रोहित वर्मा ने बताया कि कानपुर देहात से सोमवार शाम को बारात झांसी के मोंठ के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में बस रुकी तो वह भी यूरिन के लिए उतरे। इसी बीच बस चल दी। उनके शोर मचाने पर लगभग 15 से 20 मीटर आगे बस को रुकवाया गया। वह इससे नाराज हो गए। तब बहन और जीजा ने मनाकर उनको बस में बैठा लिया। रात में बारात मोंठ के पीतांबरा पहुंची। बेटी को पर्स और मोबाइल लेकर गायब हुए बेटे ने बताया- पिता विवाह घर के अंदर नहीं गए। बाहर ही बहन को अपना मोबाइल और पर्स देकर चले गए। बहन ने रोकने की कोशिश की, लेकिन नहीं माने। बहन ने आवाज लगाई, लेकिन डीजे बज रहा था तो कोई सुन नहीं पाया। बहन अंदर से परिजनों को बुलाकर लाई, लेकिन तब तक पिता जा चुके थे। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की। मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा। आज सुबह दोबारा उनको तलाशा जा रहा था। विवाह घर से लगभग 100 मीटर दूर झाड़ियों में एक पेड़ पर पिता गमछे से फंदा बनाकर लटके हुए थे। इसके बाद आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मानसिक रूप से परेशान थे भतीजे योगेंद्र ने बताया कि चाचा ईश्वर सिंह मानसिक रूप से परेशान रहते थे। उनका इलाज भी चल रहा था। उनको छोटी-छोटी बात पर बहुत गुस्सा आ जाता था। इसी वजह से उन्होंने सुसाइड किया है। सुसाइड के बाद विवाह घर में मातम छा गया। परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। ईश्वर के दो बेटे रोहित और मोहित है। दोनों अविवाहित है। जबकि बेटी नेहा की शादी हो चुकी है। ------------ यह खबर भी पढ़िए भाजपा की जनाक्रोश रैली, योगी महिलाओं के साथ पैदल चले: प्रदेश अध्यक्ष बोले- नकाब वालों के चक्कर में सपा ने 80% महिलाओं का नुकसान कराया लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने पर लखनऊ में भाजपा ने मंगलवार को जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। सीएम योगी खुद इस पदयात्रा में महिलाओं के साथ पैदल चले। उनके साथ करीब 15 हजार महिलाएं चलीं। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU में हेल्थकेयर करियर पर जागरूकता कार्यक्रम:छात्रों को तेजी से बढ़ते क्षेत्र में अवसरों से अवगत कराया गया
    Next Article
    लखनऊ में सपाइयों का BJP ऑफिस के बाहर हंगामा:पार्टी का झंडा फूंका, बोलीं- अखिलेश की फोटो जलाने का बदला लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment