Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुल्हन बारात का इंतजार करती रही, दूल्हा शादीशुदा निकला:रायबरेली में पहली पत्नी थाने पहुंची, शादी से पहले पुलिस उठा ले गई

    15 hours ago

    2

    0

    रायबरेली में दुल्हन बारात का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा ही नहीं पहुंचा। बारात रवाना होने से पहले ही पुलिस उसे घर से उठा ले गई। दूल्हा पहले से शादीशुदा था। जैसे ही उसकी दूसरी शादी की बात पहली पत्नी को पता चली, तो वह बेटी को लेकर थाने पहुंच गई। पहली पत्नी की शिकायत पर उन्नाव पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया। वहीं, बारात नहीं आने पर दुल्हन वालों ने जब दूल्हे के घर वालों को फोन किया गया तो पता चला कि उसे पुलिस ले गई। कुछ देर बाद यह भी पता चला कि दूल्हा पहले से शादीशुदा है। उसकी एक साल की बेटी भी है। दुल्हन के घरवालों ने बताया कि तिलक, बरीक्षा और शादी की अन्य तैयारियों में करीब 10 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। हम लोगों से सच्चाई छिपाकर रिश्ता तय किया गया। हमारे साथ धोखा हुआ है। दुल्हन वालों ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। देखें 3 तस्वीरें… अब पूरा मामला विस्तार से सरेनी गांव में रहने वाली सुमन (30) के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह एक भाई और तीन बहनें हैं। जिसमें से सुमन दूसरे नंबर की है। सुमन की शादी उन्नाव (कृष्णानगर) निवासी प्रवेश उर्फ रिंकू (32) के साथ 5 अक्टूबर, 2025 को तय हुई थी। इसके बाद 9 मार्च को तिलक हुआ। 21 अप्रैल को बारात आनी थी। बारात मंडप में पहुंचती, इससे पहले ही शादी टूट गई। लड़की के परिवार वालों ने पूछताछ की तो पता चला दूल्हा प्रवेश पहले से शादीशुदा है। उसने 16 जनवरी, 2026 को एक महिला से कोर्ट मैरिज की थी। महिला भी पहले से शादीशुदा थी। उसका कुछ दिन पहले ही पति से तलाक हुआ था। महिला के पहले पति से एक बेटी भी है। दुल्हन राह देखती रही, दूल्हे को ले गई पुलिस 21 अप्रैल की रात दुल्हन बनी सुमन दूल्हे की राह देखती रही। जब काफी देर तक बारात नहीं आई तो उसके परिवारवालों ने प्रवेश के घरवालों को फोन किया। कई बार फोन करने पर भी फोन नहीं उठा। इसके बाद परिवार के दूसरे लोगों को फोन किय। तब पता चला कि दूल्हे प्रवेश को पुलिस पकड़ ले गई है। एक साल की बेटी के साथ पहली पत्नी थाने पहुंची उधर, उन्नाव में दूल्हा प्रवेश उर्फ रिंकू बारात ले जाने की तैयारी में जुटा था। घर पर मेहमान आ चुके थे, गाड़ियां सज चुकी थीं। इसी बीच उसकी पहली पत्नी अपनी एक साल की बेटी को गोद में लिए अजगैन कोतवाली पहुंच गई। महिला ने पुलिस को कोर्ट मैरिज के दस्तावेज दिखाए। उसने कहा कि प्रवेश मेरा पति है। वह दूसरी शादी नहीं कर सकता। मैंने फरवरी में ही कोर्ट मैरिज की थी। हम दोनों साथ ही रह रहे थे। लेकिन, रिंकू ने अपने परिवार से हमारी शादी के बारे में कुछ नहीं बताया था। इसी बीच उसने गुपचुप तरीके से रायबरेली के लालगंज में दूसरी शादी तय कर ली थी। शिकायत के बाद पहली पत्नी को अपनाया सरेनी थाना प्रभारी रमेशचंद्र यादव ने बताया- दुल्हन सुमन पक्ष की ओर से धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है। वहीं, अजगैन कोतवाली के कार्यकारी प्रभारी मुकुल दुबे ने बताया कि युवक प्रवेश ने अपनी पहली शादी की बात अपने परिवार से छिपा रखी थी। परिवार ने प्रवेश की शादी रायबरेली के लालगंज में तय कर दी थी। मंगलवार को बारात जानी थी। महिला की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दूल्हे को बारात लेकर जाने से पहले ही कोतवाली बुला लिया। पूछताछ के बाद प्रवेश अपनी पहली पत्नी को साथ रखने के लिए तैयार हो गया। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… नीले ड्रम वाली मुस्कान गोद में बेटी लेकर कोर्ट पहुंची, 13 महीने बाद जेल से प्रेमी साहिल के साथ पुलिस वैन में आई मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को जेल से भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया। दोनों करीब 46 मिनट तक कोर्ट में रहे। इस दौरान साहिल से 20 मिनट और मुस्कान से 16 मिनट तक जज ने सवाल-जवाब किए। इसके बाद पुलिस दोनों को जिस तरह कोर्ट लाई थी, उसी तरह वापस जेल लेकर चली गई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में युवती की हत्या:सपा जिला अध्यक्ष ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की, बोले- कानून का खौफ खत्म हो रहा
    Next Article
    शवा हत्याकांड: मुख्य आरोपी आमिर को उम्रकैद:बुलंदशहर कोर्ट ने सुनाया फैसला, तीन आरोपी बरी, 67 हजार का जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment