Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुल्हन को गोली लगी, दूल्हा बोला-जिंदगी भर शादी नहीं करूंगा:बलिया में कहा- उसने हमें अंधेरे में रखा, जयमाल के दौरान स्टेज पर प्रेमी ने मारी थी गोली

    3 hours ago

    1

    0

    बिहार में 2 दिन पहले (24 फरवरी) को शादी समारोह में जयमाल के दौरान एकतरफा प्रेमी ने भीड़ में चुपके से पहुंचकर दुल्हन को गोली मार दी। गोली लगने से दुल्हन घायल हो गई। उसका इलाज चल रहा है। वारदात से पहले आरोपी प्रेमी ने एक रील बनाई थी, जिसमें गाना लगाया था- “तू मेरी न हो सकी तो क्या हुआ…मैं तुम्हें किसी और की होने नहीं दूंगा…तुम्हारे घर वाले जहां भी शादी करेंगे, मैं उस दूल्हे को भी मार दूंगा।” स्टेज पर हुई इस वारदात के बाद बलिया के रहने वाले दूल्हे ने कहा- किसी को इसका अंदाजा नहीं था कि लड़की का कोई प्रेमी भी है। अब मन में डर बैठ गया है, इसलिए मैं जीवन भर शादी ही नहीं करूंगा। दूल्हे के पिता ने कहा- घटना बेहद डरावनी है। बारात बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के मनी राय का टोला से छपरा के बक्सर के मुफस्सिल गई थी। पहले देखें, 2 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला बलिया के मनीराम के टोला मान सिंह छपरा में बृजकिशोर साहनी रहते हैं। बेटे अविनाश साहनी की शादी एक साल पहले बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की रहने वाली आरती से तय हुई थी। 18 फरवरी को लड़के पक्ष के लोग लड़की के घर हल्दी-धान की रस्म के लिए गए थे। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। 24 फरवरी की रात चौसा पंचायत के मल्लाह टोला स्थित नंद मल्लाह के घर बारात पहुंची। बारातियों का स्वागत किया गया। इसके बाद द्वार पूजा हुई थी। शादी की रस्में चल रही थीं। स्टेज पर जयमाला की तैयारी हो रही थी। मेहमानों की भीड़, डीजे की धुन और जश्न के माहौल के बीच अचानक फायरिंग की आवाज आई। गोली दुल्हन आरती कुमारी (18) के पेट में लगी। कुछ ही सेकंड में खुशी का माहौल चीख-पुकार में बदल गया। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। परिजन घायल आरती को तत्काल सदर अस्पताल ले गए, जहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहां ऑपरेशन के बाद उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। अस्पताल जाते वक्त लिया नाम- ‘दीनबंधु ने मारी गोली’ परिजनों के अनुसार, अस्पताल ले जाते समय आरती ने बताया - मुझे दीनबंधु ने गोली मारी है। वो मेरे पड़ोसी रामशंकर चौधरी का बेटा है। इसके बाद परिवार वालों ने आरोप लगाया कि दीनबंधु आरती से एकतरफा प्रेम करता था, लेकिन आरती ने कभी उसमें रुचि नहीं दिखाई। इसी कारण वह लंबे समय से नाराज था और शादी से पहले भी धमकी देता रहा था। नकाब पहनकर भीड़ में घुसा, पास से किया फायर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी नकाब पहनकर शादी समारोह में पहुंचा था। वह लड़कियों की भीड़ में शामिल होकर स्टेज के सामने तक पहुंच गया और बेहद करीब से गोली चला दी। पड़ोसियों का कहना है कि पिछले दो साल से दोनों के बीच अफेयर की चर्चाएं थीं। एक साल पहले भी आरती की शादी तय हुई थी, लेकिन आरोपी ने फोन पर धमकी देकर रिश्ता तुड़वा दिया था। इस बार भी वह शादी रोकने की फिराक में था। गोली चलाते ही वह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और बताया जा रहा है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बिना दुल्हन लौटी बारात, दूल्हे का टूटा सपना आरती की शादी बलिया जिले के अविनाश साहनी से तय हुई थी। दूल्हे के पिता बृजकिशोर साहनी बारात लेकर बक्सर पहुंचे थे, लेकिन गोलीकांड के बाद शादी रुक गई और बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। दूल्हा अविनाश इस घटना से गहरे सदमे में हैं। उन्होंने दोबारा शादी के सवाल पर कहा, “अब जीवन में कभी शादी नहीं करूंगा।” एक ओर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझती दुल्हन, तो दूसरी ओर सूना पड़ा दूल्हे का घर—इस घटना ने न केवल दोनों परिवारों, बल्कि पूरे इलाके को झकझोर दिया है। अविनाश साहनी ने बताया कि जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था और सभी लोग खुशी में थे। तभी आरोपी चुपके से आया और गोली मारकर फरार हो गया। उन्होंने कहा कि शादी तय हुए एक साल हो चुके थे, लेकिन न तो लड़की से कोई बातचीत हुई थी और न ही उसके परिवार से ज्यादा संपर्क रहा। हादसे के बाद लड़की पक्ष के लोग फोन नहीं उठा रहे हैं। घटना को याद कर दिल दहल जाता है। दूल्हा बोला- भविष्य में कभी शादी नहीं करूंगा वहीं दूल्हे के पिता बृजकिशोर साहनी ने बताया कि इस घटना के बाद पूरा परिवार मानसिक तनाव में है। उन्होंने कहा कि शादी के सभी कार्यक्रमों में करीब ढाई लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। कुछ समय बाद बेटे की शादी फिर से करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह राहत की बात है कि घटना बारात के दौरान ही हो गई, नहीं तो आगे और बड़ी परेशानी हो सकती थी। -------------- ये खबर भी पढ़ें मां ने 3 साल की बेटी की गर्दन काट दी:गोरखपुर में पिता बोले- वो कहती, मुझे नहीं, बेटी को प्यार करते हो गोरखपुर में मां ने 3 साल की मासूम बेटी की गर्दन कुल्हाड़ी से काट दी। कमरे में जिस जगह पर वार किया, वहां जमीन पर 4 इंच का गड्‌ढा हो गया है। दीवार पर बनी अलमारी में पूजा घर है, भगवान की तस्वीरों पर बच्ची के खून के छींटे दिख रहे थे। घर के कोने में बेटी अदिति के खिलौने देखकर मायूस हो रहे पिता त्रिवेणी खुद को कोस रहे थे पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:अलंकार को मां ने दिया फरसा-धनुष, वंदे भारत का ब्रेक खराब, पतंगबाज बनकर पहुंचा पुलिसवाला
    Next Article
    बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल:रायबरेली में कॉलेज की बस ने मारी टक्कर, मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे परिजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment