Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल:रायबरेली में कॉलेज की बस ने मारी टक्कर, मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे परिजन

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के डलमऊ में गुरुवार को शांति मनोहर इंटर कॉलेज की बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। यह घटना पूरे लालता मजरे देवली गांव के पास हुई। घोसियाना कस्बा लालगंज निवासी मोहम्मद अकील अपने भाई मोहर्रम अली के साथ मोटरसाइकिल से घुरवारा बाजार स्थित अपनी कपड़े की दुकान जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोहम्मद अकील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहर्रम अली घायल हो गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों भाइयों को डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सा अधिकारी मनीष सिंह ने मोहम्मद अकील को मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज डलमऊ सोनू पटेल और एसएसआई अबरार हुसैन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई मोहम्मद फहीम ने डलमऊ कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मृतक मोहम्मद अकील अपने पीछे पत्नी अफसाना बानो और छह माह के बेटे हैदर को छोड़ गए हैं। उनकी घुरवारा बाजार में कपड़े की दुकान थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुल्हन को गोली लगी, दूल्हा बोला-जिंदगी भर शादी नहीं करूंगा:बलिया में कहा- उसने हमें अंधेरे में रखा, जयमाल के दौरान स्टेज पर प्रेमी ने मारी थी गोली
    Next Article
    बलरामपुर डीएम-एसपी, सीजेएम ने जिला जेल का किया निरीक्षण:बंदियों की समस्याएं सुनीं, व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment