Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुल्हन ने शादी से पहले प्रेमी के साथ जान दी:पेड़ पर एक ही रस्सी से लटके मिले शव, शाहजहांपुर में कल बारात आनी थी

    4 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन ने प्रेमी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव बुधवार सुबह गांव से 500 मीटर दूर आम के बाग में एक ही रस्सी से लटके मिले। दोनों का दो साल से अफेयर था। दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों के परिवार को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। इसलिए लड़की की शादी कहीं और तय कर दी गई थी। कल यानी गुरुवार को बारात आनी थी। इससे दोनों नाराज थे। बुधवार सुबह करीब 5 बजे दोनों अपने-अपने घर से बिना किसी को बताए निकल गए। काफी देर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। 8 बजे ग्रामीणों ने बाग में पेड़ पर उनके शव लटके देखे। सूचना पर पुलिस पहुंची। शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर थाना परौर क्षेत्र के कुबेरपुर गांव की है। पहले तस्वीरें… अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए… कुबेरपुर गांव में सोमेंद्र यादव (19) और नन्ही यादव (19) का अफेयर था। सोमेंद्र के पिता शिव नारायण यादव किसान हैं। उनके चार बेटे हैं। सोमेंद्र तीसरे नंबर पर था। मजूदरी करता था। नन्ही के पिता जितेंद्र यादव भी खेती-बाड़ी करते हैं। उनकी छह बेटियां हैं। नन्ही दूसरे नंबर पर थी। दोनों के घर आमने-सामने होने के कारण सोमेंद्र अक्सर घर आता जाता रहता था। जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने विरोध किया। दोनों ही परिवारों ने अपने बच्चों को समझाया। एक-दूसरे से दूर रहने को कहा। दोनों ने परिवार को शादी के लिए मनाने की तमाम कोशिशें कीं, लेकिन परिवारवाले राजी नहीं हुए। नन्हीं के पिता ने 7 अप्रैल को बदायूं के अल्लापुर में उसकी शादी तय कर दी। दूल्हा बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। अभी कोई काम नहीं करता है। हल्दी-मेहंदी की रस्में हो चुकी थीं। घर मेहमानों से भरा हुआ है। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। लेकिन, नन्ही ने सोमेंद्र के साथ जान देने का फैसला कर लिया। एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे ने बताया- सुबह करीब आठ बजे थाना परौर पर सूचना मिली थी कि एक ही गांव के सोमेंद्र और नन्ही का शव आम के पेड़ से लटके हैं। दोनों बालिग हैं। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना के संबध में जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। शवो को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या के कारणों की जांच चल रही है। --------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- गाजियाबाद में ओले गिरे, नोएडा-प्रयागराज में बारिश:आज 45 जिलों में अलर्ट यूपी में पिछले 6 दिनों से आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार सुबह से मौसम साफ है। धूप खिली है। हल्की हल्की ठंडी हवाएं गर्मी से राहत दिला रही हैं। इससे पहले देर रात गाजियाबाद में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। नोएडा, प्रयागराज और मिर्जापुर में बारिश हुई। आज 45 जिलों में बारिश का अलर्ट है। कहीं-कहीं 60 किमी. की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। पूरी खबर पढ़िए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर-सागर हाइवे पर हादसा, 16 बाराती घायल:बारात से लौट रही वैन की डंपर से टक्कर, 6 गाड़ियां टकराईं; जाम को 3 घंटे में हटाया
    Next Article
    प्रयागराज में बेकाबू कार ने बारातियों को रौंदा:फूलपुर में द्वारचार के दौरान 1 की मौत, 12 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment