Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिलजीत दोसांझ गाने बैन करने पर भड़के:गुजरात में बोले- विदेशी सिंगर आई एम फीलिंग ड्रंक एंड हाई गाता, मेरे पटियाला पैग से दिक्कत

    6 hours ago

    1

    0

    गुजरात के अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ओरा टूर के दौरान शनिवार रात पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का दर्द छलका। उन्होंने सरकारों और प्रशासन से पूछा कि उनके साथ ही डबल स्टैंडर्ड क्यों? जब कोल्ड प्ले का बैंड इंडिया आकर गाता है और वो गाता है कि आई एम फीलिंग ड्रंक एंड हाई तब तो किसी को दिक्कत नहीं होती। मेरे पटियाला पैग गाने से दिक्कत होने पर स्टेज पर रोक लगा दी जाती है। बता दें कि अहमदाबाद शो से पहले ही प्रशासन ने दिलजीत को पंज तारा होटल, केस और पटियाला पैग जैसे नशे और क्राइम को प्रोमोट करने वाले गीत गाने से रोक दिया था। इसके बाद दिलजीत ने आरोप लगाया कि भारतीय कलाकारों से साथ दोहरा रवैया अपनाया जा रहा है। मैं भारत में पैदा हुआ हूं और मेरे म्यूजिशियन भी भारतीय हैं। जब एक विदेशी सिंगर के नशे वाले गीतों से किसी को कोई दिक्कत नहीं है तो एक भारतीय कलाकार से गीतों से दिक्कत क्यों होती है। सिलसिलेवार जानिए क्या बोले दिलजीत… जितनी पाबंदियां लगानी है लगा लो, कोई दिक्कत नहीं: दिलजीत ने कहा कि दिलजीत गाएगा तो प्रॉब्लम है। मुझे शो से पहले ही निर्देश दे दिए गए कि क्या गाना है और क्या नहीं। मुझे कहा गया कि तू बाहर से आया है और मेरा जन्म तो यहीं हुआ है। मैं अमेरिका में थोड़े पैदा हुआ हूं। मतलब पूरी दुनिया में घूमता हूं। ये पीछे जो मेरी टीम है ये सारे यहीं पैदा हुए हैं और इंडियन हैं। इनके साथ ही मैं ट्रेवल करता हूं। पाबंदियां लगाने वालों को मेरी तरफ से आई लव यू: दिलजीत ने कहा कि मेरे साथ यही लोग पूरी दुनिया में ट्रेवल करते हैं। सारी पाबंदियां मेरे पे ही लगानी है आप लोगों को। मुझे पाबंदियां लगाने वालों से दिक्कत नहीं है कोई। मैं पूरे मजे ले रहा हूं। मेरी तरफ से उनको भी आई लव यू है। दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में परफॉर्म करना गर्व की बात: दिलजीत ने दर्शकों को बताया कि दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में परफॉर्म करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने फैंस का भी आभार जताया, जिन्होंने उनके लंबे समय से देखे गए सपने को सच कर दिखाया. उन्होंने कहा इस जगह पर परफॉर्म करना मेरा हमेशा से सपना था। ये भी पढ़ें दिलजीत दोसांझ बोले- किसी के बाप का हिन्दोस्तान थोड़ी है इंदौर में रविवार को पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट हुआ। उन्होंने राहत इंदौरी का मशहूर शेयर पढ़ते हुए कहा- सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में। किसी के बाप का हिन्दोस्तान थोड़ी है। दिलजीत का ये शेर इंटरनेट पर वायरल है। इंदौर कॉन्सर्ट से पहले अलग-अलग संस्थानों को करीब 9 धमकी भरे ई-मेल मिले थे। इनमें RDX विस्फोट की धमकी दी गई थी। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    ₹1,600 करोड़ कमाने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बनी रामायण:17वें दिन भारत में ₹27.40 करोड़ कमाए, विदेशों में कुल कमाई ₹533 करोड़ हुई
    Next Article
    संगरूर के वकील ने अमिताभ बच्चन को लीगल नोटिस भेजा:दावा- KBC में पंजाब को बदनाम करने वाला सवाल पूछा, वीडियो हटाने को कहा

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment