Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली अग्निकांड शोकसभा में BJP-AAP कार्यकर्ताओं में झड़प:धक्कामुक्की हुई, कुर्सियां फेंकी; केजरीवाल बोले- मुझे पीड़ितों से मिलने नहीं दिया

    4 hours ago

    1

    0

    दिल्ली अग्निकांड में मारे गए 9 लोगों की शोकसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई। इस घटना के वायरल वीडियो में कुर्सी फेंकते और धक्का-मुक्की करते लोग दिखे। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा के विधायक कुलदीप सोलंकी के गुंडो ने मुझ पर कुर्सी फेंककर मारी। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि BJP को पीड़ितों की चिंता नहीं है। कोई पीड़ितों से सहानुभूति जताने आता है तो भाजपा के लोग उनसे मिलने भी नहीं देते। दरअसल, बुधवार को पालम इलाके की चार मंजिला इमारत में आग लग गई थी। इसमें 3 नाबालिग लड़कियां समेत 9 लोगों की जान चली गई थी। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… भारद्वाज के वीडियो दिखाने के बाद विवाद शुरू हुआ पालम में बुधवार को हुए अग्निकांड के बाद अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता लगातार पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल भी आने वाले थे। उनके आने से पहले सौरभ भारद्वाज और बीजेपी विधायक कुलदीप सोलंकी भी शोकसभा में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे। इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो दिखाया, जिसमें बचाव कार्य के दौरान हाइड्रोलिक मशीन के फेल होने का दावा किया गया। इस पर उन्होंने प्रशासन और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। वीडियो को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और धक्का-मुक्की में बदल गया, जिससे शोकसभा का माहौल प्रभावित हो गया। सौरभ का आरोप- मुझे कुर्सी फेंक कर मारी AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने घटना के बाद X पर लिखा- ये शोक सभा है। ये कुर्सी भाजपा के विधायक कुलदीप सोलंकी के गुण्डों ने मुझे फेंक के मारी। मुझे नहीं लगी, हमारे पूर्व विधायक विनय मिश्रा के सिर में लगी , वो घायल हुए सोचिए एक परिवार के 9 लोग इस भाजपा सरकार की लापरवाही से मर गए और शोकसभा में अरविंद केजरीवाल जी आ रहे थे ये भाजपा की मानसिकता है। दिल्ली में 4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 मौतें दिल्ली के पालम स्थित साध नगर में एक रिहायशी 4 मंजिला बिल्डिंग में बुधवार सुबह करीब 7 बजे भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 3 नाबालिग लड़कियां शामिल हैं। 2 लोगों ने जान बचाने के लिए बिल्डिंग से छलांग लगा दी। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के कर्मियों ने 10 लोगों का रेक्स्यू किया है। इनमें 3 लोग घायल हैं। करीब 30 फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से फैल गई। इमारत में उस समय 10-15 लोग मौजूद थे। इनमें कुछ शव बरामद किए जा चुके हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Riyadh पर Iran का हमला, Saudi ने दी Military Action की धमकी, क्या युद्ध में फंसेगा Pakistan?
    Next Article
    नासिक में रेप के आरोप में ज्योतिषी गिरफ्तार:पेन ड्राइव में 58 वीडियो क्लिप मिले; महिलाओं को पति की हत्या की धमकी देता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment