Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली एयरपोर्ट का तीसरा रनवे कल से शुरू होगा:7 महीने से बंद था, रनवे पर शॉर्टकट टैक्सीवे, प्लेन लैंड होते ही जल्दी साइड हो जाएगा

    1 hour ago

    1

    0

    दिल्ली एयरपोर्ट का तीसरा रनवे 11R/29L कल से ऑपरेशन में आ जाएगा। रनवे को इसी साल फरवरी में रिहैबिलिटेशन के लिए बंद किया गया था। करीब 7 महीने बाद इसे दोबारा चालू किया जा रहा है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने शनिवार को बताया कि रनवे को चालू करने से पहले सभी जरूरी निरीक्षण, वैलिडेशन और रेगुलेटरी मंजूरियां ली गईं। नए रनवे पर रैपिड एक्जिट टैक्सीवे (RET) बनाया गया है। जिस पर लैंडिंग के बाद विमान की स्पीड कम होते ही यह मुख्य रनवे से बाहर निकल सकता है। इससे विमान जल्दी रनवे खाली करेगा। अगले विमान के लैंडिंग या टेकऑफ के लिए रनवे जल्दी उपलब्ध होगा। दिल्ली एयरपोर्ट के तीसरे रनवे में क्या नया हुआ, पैसेंजर्स को क्या फायदा; 6 सवाल-जवाब में समझें… सवाल: रनवे कब बंद किया गया था? जवाब: रनवे 11R/29L को 26 फरवरी 2026 से टेकऑफ और लैंडिंग के लिए बंद किया गया था। इसे 20 सितंबर 2026 से दोबारा शुरू किया जा रहा है। सवाल: काम कितने दिन चला? जवाब: करीब 7 महीने। शुरुआत में इसे मई के अंत तक बंद रखने की योजना थी, लेकिन रिहैबिलिटेशन का काम सितंबर तक चला। सवाल: इतने बड़े अपग्रेड की जरूरत क्यों पड़ी? जवाब: रनवे 2008 से लगातार इस्तेमाल में था। बढ़ते एयर ट्रैफिक, ज्यादा ऑपरेशनल दबाव और समय के साथ रनवे के पुराने होने के कारण व्यापक रिहैबिलिटेशन जरूरी हो गया था। इससे पहले 2017 में मामूली रिहैबिलिटेशन हुआ था। सवाल: नए रनवे में सबसे बड़ा बदलाव क्या है? जवाब: इसमें नया Rapid Exit Taxiway (RET Z1) बनाया गया है। इससे लैंडिंग के बाद विमान रनवे को जल्दी खाली कर सकेंगे और रनवे पर विमान के रहने का समय कम होगा। सवाल: रनवे पर और क्या-क्या काम हुआ? जवाब: रनवे की नई सतह बिछाई गई, पेवमेंट मजबूत किया गया, 29L का थ्रेशोल्ड स्थायी रूप से बदला गया और एयरफील्ड ग्राउंड लाइटिंग सिस्टम अपग्रेड किया गया। सिविल और इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में भी सुधार किए गए। सवाल: इसका यात्रियों को क्या फायदा होगा? जवाब: रनवे के दोबारा शुरू होने से एयरपोर्ट की ऑपरेशनल क्षमता और फ्लाइट मूवमेंट की क्षमता बढ़ेगी। नए एग्जिट टैक्सीवे से विमान जल्दी रनवे से हट सकेंगे, जिससे रनवे की उपलब्धता बेहतर होगी। कई एजेंसियों के साथ मिलकर हुआ काम DIAL ने पूरे प्रोजेक्ट के दौरान डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA), एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI), एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC), एयरलाइंस के साथ काम किया। इसका उद्देश्य सुरक्षा, ऑपरेशन और रेगुलेटरी से जुड़ी सभी जरूरी शर्तें पूरी करना था। तय प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 20 सितंबर से रनवे पर ऑपरेशन फिर शुरू करने की मंजूरी मिली। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… एअर इंडिया एक्सप्रेस के 8 क्रू सस्पेंड, इनमें 4 पायलट: तय समय में एल्कोहल टेस्ट नहीं कराया एअर इंडिया एक्सप्रेस ने दुबई-अमृतसर फ्लाइट के 8 क्रू मेंबर्स को तीन महीने के लिए सस्पेंड किया है। इनमें चार पायलट शामिल हैं। यह कार्रवाई अनिवार्य पोस्ट-फ्लाइट ब्रीथ एनालाइजर (अल्कोहल) टेस्ट में देरी पर हुई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    DU चुनाव काउंटिंग-17वें राउंड तक प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी पद पर ABVP आगे:NSUI चारों पदों पर पीछे; सिर्फ तीन राउंड की काउंटिंग बाकी
    Next Article
    बंगाल उपचुनाव में रेजीनगर से ममता के प्रत्याशी फिर पलटे:सुबह कहा- नहीं लड़ूंगा, दोपहर में बोले- लड़ूंगा; नंदीग्राम कैंडिडेट कल ही हट चुकीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment