Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली जल बोर्ड घोटाला केस में सत्येंद्र जैन को जमानत:दो-दो लाख रुपए के बॉन्ड और दो जमानतदार देने होंगे, 18 अगस्त को गिरफ्तार हुए थे

    18 hours ago

    1

    0

    दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में AAP नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को उन्हें जमानत दे दी। यह मामला उस वक्त का है, जब वे केजरीवाल सरकार में जल मंत्री थे। कोर्ट ने जैन को ₹2 लाख के निजी बॉन्ड और इतनी ही रकम के दो जमानतदार पेश करने का निर्देश दिया है। जैन को इस मामले में 18 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। यूरोटेक कंपनी को टेंडर देने का मामला दिल्ली जल बोर्ड में करप्शन से जुड़ा यह मामला एमएस यूरोटेक एनवायरनमेंटल प्राइवेट लिमिटेड को दिए गए एक टेंडर से जुड़ा है। टेंडर दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (STPs) की क्षमता बढ़ाने और उन्हें अपग्रेड करने के लिए था। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आरोप लगाया था कि टेंडर की शर्तों में हेरफेर की गई। टेंडर प्रक्रिया को जानबूझकर तकनीक-केंद्रित बनाया गया, ताकि यूरोटेक एनवायरनमेंटल को फायदा मिल सके। ACB के मुताबिक, जैन ने बिना तकनीकी व्यवहार्यता अध्ययन के रोहिणी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 15 मिलियन गैलन प्रतिदिन (mgd) से बढ़ाकर 30 mgd कर दी। इससे लागत करीब 123 करोड़ रुपए बढ़ गई। ACB ने पैसों के लेन-देन का दावा किया ACB ने पैसों के लेन-देन की एक कड़ी मिलने का दावा किया था। उसके मुताबिक, कमीशन बिचौलियों के जरिए अलग-अलग आरोपियों के बैंक खातों में पहुंचाया गया। यह केस मई 2024 में दर्ज किया गया था। दिल्ली जल बोर्ड के STPs की क्षमता बढ़ाने और अपग्रेडेशन से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया में बड़े स्तर की अनियमितताओं, टेंडर शर्तों में हेरफेर और आपराधिक साजिश की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था। शिकायत दिल्ली सरकार के विजिलेंस निदेशालय ने की थी। केजरीवाल बोले- क्या हासिल किया? जैन को जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, सत्येंद्र जैन को केवल दस दिन में जमानत मिल गई। उन्होंने PM मोदी से पूछा, मोदी जी, इससे आपने क्या हासिल किया? आप 24 घंटे लोगों को जेल भेजने के बारे में सोचते रहते हैं। देश चलाने में आपकी बिल्कुल रुचि नहीं है। आपको यह भी नहीं पता कि देश कैसे चलाया जाता है। 2024 में 2 साल बाद जेल से बाहर आए थे जैन सत्येंद्र जैन अक्टूबर 2024 में तिहाड़ जेल से बाहर आए थे। वे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 872 दिन जेल में रहे थे। ED ने उन्हें 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया था। 18 अक्टूबर 2024 को दिल्ली की अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी। सत्येंद्र जैन पर दर्ज अन्य मामले ---------------------- ये खबर भी पढ़ें: AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार:दिल्ली में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडर में गड़बड़ी का मामला; ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचा दिल्ली एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडरों में गड़बड़ी के मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जैन के अलावा दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO उदित प्रकाश राय भी गिरफ्तार हुए हैं। आरोप है कि राय को 1.52 करोड़ रुपए की रिश्वत दी गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    SC बोला-लॉ स्टूडेंट्स पर बार काउंसिल एक्शन नहीं ले सकता:लॉ यूनिवर्सिटीज के समारोह में CJI को बुलाने के विरोध के बाद छात्रों का एनरोलमेंट रोका था
    Next Article
    'पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं':तलाक केस में मद्रास HC बोला- ‘वोडाफोन डॉग’ की तरह पीछे चलने की उम्मीद नहीं कर सकते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment