Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरने का VIDEO:अब तक 6 की मौत; मलबे में दबे 14 लोगों का रेस्क्यू, 7 की हालत गंभीर

    23 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के साकेत इलाके में पांच मंजिला बिल्डिंग गिरने का वीडियो रविवार को सामने आया है। शनिवार शाम हुए इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में ज्यादा छात्र हैं। पुलिस और बचाव दलों ने मलबे में दबे 14 लोगों का रेस्क्यू किया, इनमें 7 घायलों को AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में एडमिट कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। दक्षिणी दिल्ली जिले के DCP अनंत मित्तल ने बताया कि जिस जगह मलबा गिरा, वहां मेडिकल स्टूडेंट्स की कैंटीन थी। इसके चलते कई स्टूडेंट्स मलबे में दब गए थे। घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। NDRF, DDMA, फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस संयुक्त रूप से अभी भी राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं। घटना से जुड़ी 6 तस्वीरें… CM बोलीं- जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसे वाली जगह का दौरा किया। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण करने वालों और ऐसे निर्माण को अनुमति देने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से कहा कि ऐसी सभी अनधिकृत इमारतों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस मामले की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया है। दो इंजीनियर को भी सस्पेंड किया गया है। 6 की मौत, इनमें ज्यादातर छात्र मृतकों की पहचान रवि (24), कपिल (28), नलिन राय (23), आलोक, पार्वती (35) और एकता (24) के रूप में हुई है। घायलों में क्षितिज प्रताप (25), नीलम यादव (25), अनुज दीक्षित (22), तरुण (25), साइका खान (27), आस्था (26), आदित्य शर्मा (24) और विशाल (25) शामिल हैं। सभी को AIIMS ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जश्न का माहौल कुछ सेकेंड में मातम में बदला हादसे में जान गंवाने वालों में 28 साल का कपिल भी शामिल है। उनके दोस्तों ने PTI को बताया कि कपिल ने हाल ही में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया था और अच्छा प्रदर्शन करने के बाद वह 5 दोस्तों के साथ पास की कैंटीन में पार्टी मना रहा था। कपिल और उनका दोस्त नलिन, दोनों बिहार के मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के पूर्व छात्र थे। बाद में दोनों दिल्ली में कोचिंग से जुड़े थे। 23 साल का नलिन राय बिहार के नवादा जिले के रहने वाले था। हाल में उसने बीटेक पूरा किया था। GATE की तैयारी कर रहा था। राजस्थान के अलवर के रमेश चंद ने बताया कि हादसे में उनकी बेटी एकता की मौत हुई है। शनिवार रात उन्हें बेटी के दोस्तों का कॉल आया था। इसके बाद वे यहां आए। एकता BDS ग्रेजुएट थीं और पिछले एक साल से दिल्ली में रहकर फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) की तैयारी कर रही थीं। दूरदर्शन बिल्डिंग का पत्थर गिरा शनिवार को दिल्ली के तिलक मार्ग थाना इलाके में स्थित दूरदर्शन बिल्डिंग का पत्थर गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान नीरज कुमार (35) के रूप में हुई है। दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की पिछली 2 घटनाएं जुलाई 2025: दिल्ली में चार मंजिला इमारत ढही, 6 की मौत दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं एक साल के बच्चे समेत आठ लोग घायल हुए थे। बिल्डिंग में 10 लोगों का एक परिवार रहता था। अप्रैल 2025: महीने पहले इमारत गिरने से 11 लोग मरे थे दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में 18 अप्रैल की देर रात ढाई बजे चार मंजिला बिल्डिंग ढह गई थी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी। 20 साल पुरानी इमारत के गिरने के बाद 12 घंटे से ज्यादा समय तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला था। पुलिस के मुताबिक इमारत में 22 लोग रहते थे। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में 4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 की मौत:इनमें डेढ़ साल का बच्चा शामिल, 15 लोग बचाए गए दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में एक चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 पुरुष, 4 महिलाएं और एक डेढ़ साल का बच्चा शामिल है। बिल्डिंग के अंदर फंसे 10 से 15 लोगों को बचाया गया। इनमें दो लोग घायल हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारतीय शहर रात को 60 गुना ज्यादा चमकीले हुए:50% लोग आर्टिफिशियल रोशनी से होने वाले प्रदूषण का सामना कर रहे; दुनिया का 80% हिस्सा प्रभावित
    Next Article
    JEE एडवांस-2026 में टॉप-3 राजस्थान से:पहली और दूसरी रैंक पर कोटा के स्टूडेंट्स, सीकर के छात्र की तीसरी रैंक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment