Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली में भाजपा-AAP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प:पालम अग्निकांड के बाद शोकसभा में धक्का-मुक्की और मारपीट हुई, केजरीवाल भी पहुंचे थे

    1 hour ago

    1

    0

    दिल्ली के पालम इलाके में हुए अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोकसभा हुई। इसमें आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। दिल्ली के AAP प्रेसिडेंट सौरभ भारद्वाज के पहुंचने के बाद कहासुनी धीरे-धीरे धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गई। दरअसल, अग्निकांड के बाद अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता लगातार पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल भी आने वाले थे। उनके आने से पहले सौरभ भारद्वाज और बीजेपी विधायक कुलदीप सोलंकी भी शोकसभा में अपने-अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे। इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो दिखाया, जिसमें बचाव कार्य के दौरान हाइड्रोलिक मशीन के फेल होने का दावा किया गया। इस पर उन्होंने प्रशासन और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। वीडियो को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और धक्का-मुक्की में बदल गया। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच भी हंगामा हुआ, जिससे शोकसभा का माहौल प्रभावित हो गया। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है और वह पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताने आए हैं। केजरीवाल ने यह भी कहा कि अगर फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती, तो लोगों की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP को पीड़ितों की चिंता नहीं है और किसी को उनके रिश्तेदारों से मिलने नहीं दिया जा रहा। साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले की सही जांच की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी की 24 घंटे में 5 राष्ट्राध्यक्षों से बातचीत:मैक्रों से बोले- पश्चिम एशिया में तनाव कम करना जरूरी; ओमान सुल्तान से कहा- होर्मुज से आवाजाही जरूरी
    Next Article
    Prime Video Slate 2026: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से ‘मटका किंग’ तक, अमेजन प्राइम पर सजेगा एंटरटेनमेंट का मेला, लिस्ट जानें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment