Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली में होटल की चौथी मंजिल से कूदी युवती, VIDEO:लोगों ने सड़क पर गत्ते लगाकर बचाया; युवक के साथ होटल में ठहरी थी

    5 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में 20 साल की एक युवती ने होटल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना शुक्रवार दोपहर की है। युवती के बिल्डिंग के कूदने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखा कि नीचे खड़े लोगों ने सड़क पर गत्ते बिछा दिए थे। युवती उसपर गिरी। हालांकि, वह गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, युवती दिल्ली की रहने वाली है। वह एक युवक के साथ 60 फीट स्थित एक होटल में ठहरी थी। युवक उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है। होटल के कमरे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद युवती गुस्से में खिड़की से बाहर कूद गई। वीडियो में देखें पूरा घटनाक्रम… लोगों ने लड़की को खिड़की पर बैठे देखा था प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती खिड़की पर बैठी दिखाई दे रही थी। उसे देखकर नीचे सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के दुकानदारों ने युवती के कूदने की आशंका को देखते हुए नीचे सामान के गत्ते रख दिए थे। नीचे गिरने पर मौके पर मौजूद लोगों ने लड़की को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। ---------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में कंपनी मैनेजर ने 8वीं मंजिल से लगाई छलांग:पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट; इसी बिल्डिंग में था कार्यरत गुरुग्राम जिले में सोहना रोड पर सेक्टर-49 स्थित स्पेज आईटी पार्क की एक इमारत से एक युवक ने कूदकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे वह आठवीं मंजिल की बालकनी में गया और वहां से छलांग लगा दी। पूरी खबर पढ़ें..
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी ने नए प्रधानमंत्री ऑफिस सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया:डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया; बिल्डिंग पर लिखा है- नागरिक देवो भव
    Next Article
    जिम्बाब्वे ने किया 'महाउलटफेर', AUS बेहाल, चर्चा में सहवाग का ‘लकी चार्म’ कनेक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment