Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली में IRS अफसर की बेटी से रेप-हत्या:घर में शव मिला; काम से निकाले नौकर पर शक, राजस्थान में एक और रेप कर भागा था

    10 hours ago

    2

    0

    दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में बुधवार सुबह एक सीनियर IRS अफसर के घर में उनकी 22 साल की बेटी की रेप के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 6 बजे उस समय हुई जब युवती घर में अकेली थी। IRS अफसर और उनकी पत्नी रोज की तरह जिम गए हुए थे। वापस लौटे तो बेटी का शव कमरे में मिला। वह UPSC की तैयारी कर रही थी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, उसके साथ पहले रेप किया गया। फिर मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर हत्या की गई। पुलिस के मुताबिक, मामले में 19 साल का राहुल मीणा मुख्य संदिग्ध है। वह IRS अफसर के घर में करीब आठ महीने तक नौकर था। करीब एक महीने पहले रोजमर्रा के खर्चों में गड़बड़ी के आरोप में उसे नौकरी से निकाला गया था। राहुल मीणा राजस्थान के अलवर का रहने वाला है। अलवर SP सुधीर चौधरी ने बताया कि आरोपी 21 अप्रैल की रात जिले के राजगढ़ में एक महिला से रेप करके भागा था। इसके बाद उसने दिल्ली में रेप-हत्या की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के चेहरे और सिर पर भी गंभीर चोटें सूत्रों के अनुसार, राहुल को IRS अफसर के घर की बनावट और परिवार की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी। उसे यह भी पता था कि युवती के माता-पिता कब वॉक या जिम के लिए घर से निकलते हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी सुबह करीब 6 बजे घर में घुसा, युवती पर हमला किया और उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसने डंडे से भी हमला किया, जिससे पीड़ित के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उसने मोबाइल चार्जिंग केबल से उसका गला घोंट दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार क्लीनर और मौजूदा नौकर को हिरासत में लिया पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। एक टीम राजस्थान में अलवर भी गई है। अलवर के अलग-अलग थानों की सात टीमें दिल्ली पुलिस का सहयोग करने में लगी है। इधर दिल्ली पुलिस ने IRS अफसर के कार क्लीनर और घर के मौजूदा नौकर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और उन लोगों से पूछताछ की जा रही है जिनका आरोपी से संपर्क हो सकता है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 2 दिन पहले कार पार्किंग को लेकर बिजनेसमैन की हत्या हुई थी दिल्ली में दो दिन पहले सोमवार को कार पार्किंग विवाद में 34 साल के कपड़ा व्यापारी पंकज नैयर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मुख्य आरोपी गौरव शर्मा (42) का सौतेला बेटा भी शामिल है। गौरव और मृतक दोनों के बीच प्रीत विहार इलाके में अपने घर के बाहर टोयोटा फॉर्च्यूनर और BMW कार पार्क करने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में एक तरफ पंकज और उनके भाई पारस नैयर और दूसरी तरफ गौरव, उसके साथी शामिल थे। पुलिस के अनुसार, गौरव शर्मा ने फायरिंग की। उसे घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह उसके सहयोगियों सुनील शर्मा (41) और उसके सौतेले बेटे सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया। --------------------------- क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… लेडीज संगीत में डांस करने पर महिला की हत्या: पड़ोसियों के घर देखकर भड़का जेठ, दरात से मुंह-छाती और हाथ काटे हरियाणा के रोहतक में जेठ ने दरात से काटकर अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी। महिला पड़ोसियों के यहां लेडीज संगीत पर गई थी। वहां उसे डांस करता देख जेठ भड़क गया। जैसे ही वह घर आई तो उसने दरात से हमला किया। उसने सिर, मुंह, छाती, हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Trump का बड़ा ऐलान, Iran संग Peace Talks पर बोले- Friday तक मिलेगी Good News
    Next Article
    MTV Splitsvilla 16: क्या दीप्तांशु ने किया सौंदर्या के साथ 'डबल गेम'? आर्यांशी संग रिश्ते पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बताया चीटिंग का पूरा सच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment