Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली में Mungeshpur नाले के पास बनेगा छठ घाट, 9.6 करोड़ रुपये की लागत से होगा विकास

    14 hours ago

    1

    0

    नयी दिल्ली, चार अगस्त दिल्ली सरकार बाहरी उत्तरी दिल्ली में मुंगेशपुर नाले के दोनों किनारों पर एक स्थायी छठ घाट विकसित करने की योजना बना रही है ताकि बड़े स्तर पर छठ पूजा की जा सके। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल में कहा था कि सरकार इस साल छठ पूजा को बड़े पैमाने पर आयोजित करने के लिए काम कर रही है।साथ ही मुनक नहर के सूखे हिस्से पर प्रमुख घाट भी विकसित किए जा रहे हैं। एक अधिकारी ने कहा कि मुंगेशपुर घाट के विकास के लिए एक निविदा जारी की गई है, जिसमें आधुनिक सुविधाएं, बागवानी कार्य और अन्य सुविधाएं शामिल होंगी। करीब 9.6 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में मिट्टी की खुदाई, भूमि को समतल करना, लगभग 16 एकड़ में हरित क्षेत्र विकसित करना, ‘चेंजिंग रूम’ और शौचालयों का निर्माण तथा चारदीवारी बनाना शामिल है।अधिकारियों ने बताया कि सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग इस परियोजना को पूरा करेगा। अधिकारियों ने कहा कि सरकार मुनक नहर के किनारे एक छठ घाट भी विकसित कर रही है, जहां लगभग 20,000 श्रद्धालु पूजा में भाग ले सकेंगे। परियोजना के लिए सरकारी मंजूरी और कोष मिलने के बाद विभाग ने काम शुरू कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Samrat Choudhary ने बिहार के धरोहर स्थलों का सर्वेक्षण कराने की घोषणा की
    Next Article
    Raheja Developers के चेयरमैन और एमडी को दिल्ली अदालत से गिरफ्तारी पर अंतरिम राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment