Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग का एप लॉन्च:बुक करने के 48 घंटे के भीतर दुकान पर जाकर लेनी होगी बोतल

    15 hours ago

    1

    0

    दिल्ली में रहने वाले शराब के शौकीन अब घर बैठे ही एक नए मोबाइल ऐप के जरिए शराब की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। 'दिल्ली लिकर बुकिंग' नाम के इस ऐप को दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (डीसीआईआईडीसी) ने लॉन्च किया है। इसके जरिए पूरे शहर में लगभग 208 रिटेल स्टोर जुड़े हुए हैं। हालांकि, शराब की होम डिलीवरी नहीं की जाएगी। इसीलिए को ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद 48 घंटे के भीतर खुद दुकान पर जाकर अपनी बोतलें लेनी होंगी। बुकिंग के बाद मिला QR कोड दुकान पर दिखाना होगा ऑनलाइन बुकिंग ऐप शुरू करने पर अधिकारियों ने कहा कि इसका मकसद दुकानों पर लगने वाली भीड़ और इंतजार के समय को कम करना, पेमेंट काउंटर पर दबाव घटाना, और कीमतों और बिलिंग में पारदर्शिता लाना है। ऐप पर जाकर ग्राहक मौजूद ब्रांड देख सकते हैं, अपनी पसंद का स्टोर चुन सकते हैं और बोतल का साइज और मात्रा तय कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग और पेमेंट के बाद उपभोक्ताओं को एक क्यूआर कोड मिलेगा, जिसे दुकान पर स्कैन करके आसानी से शराब ली जा सकती है। 18 लीटर बीयर और अधिकतम 9 लीटर व्हिस्की की लिमिट अधिकारियों के अनुसार इस 'दिल्ली लिकर बुकिंग' ऐप का इस्तेमाल करके शराब बुक करने के लिए व्यक्ति की उम्र कम से कम 25 साल होनी चाहिए। एक व्यक्ति 9 लीटर व्हिस्की और 18 लीटर बीयर से ज्यादा नहीं खरीद सकता। एक बार प्रोडक्ट बिकने या स्टोर से पिकअप होने के बाद उसे वापस करने का कोई प्रावधान नहीं है, हालांकि स्टोर से बोतल उठाने से पहले बुक किए गए ऑर्डर को कैंसिल किया जा सकता है। ब्रांड देखकर पसंद की दुकान चुनकर कर सकते हैं बुकिंग अधिकारियों ने बताया कि ऐप पर ग्राहक उपलब्ध ब्रांड देख सकते हैं, अपनी पसंद की दुकान चुन सकते हैं, और बोतलों का साइज व मात्रा तय कर सकते हैं। लेकिन बेची गई या दुकान से ले ली गई शराब को वापस करने का कोई प्रावधान नहीं है। हालांकि शराब की बोतल लेने से पहले बुक किए गए ऑर्डर को कैंसिल किया जा सकता है। ---------------- ये खबर भी पढ़ें... भोपाल में शराब की 'होम डिलीवरी' करते पकड़ा:किचन में तलघर बनाकर छिपा रखी थी 142 बोतल भोपाल में शराब की 'होम डिलीवरी' करने वाले को आबकारी विभाग ने पकड़ा है। वह पुराने लाइसेंसियों से कम कीमत पर ब्रांडेड शराब खरीदता और उसे ज्यादा कीमत पर होम डिलीवरी कर देता। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:केरलम में मर्सिडीज हादसे की जांच पर सवाल उठने के बाद पुलिस कमिश्नर का ट्रांसफर
    Next Article
    नितिन नवीन आज दिल्ली में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा निकालेंगे:सीएम रेखा गुप्ता भी मौजूद रहेंगी; बीजेपी देशभर में यह अभियान चलाएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment