Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली से घर निकले लैब रेडियोग्राफर लापता:गोरखपुर पहुंचने पर बहन से हुई आखिरी बार बात, पुलिस जांच में जुटी

    10 hours ago

    1

    0

    दिल्ली से अपने घर खलीलाबाद लौट रहे 25 वर्षीय लैब रेडियोग्राफर रजत पांडेय रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। उनकी आखिरी बार बात 8 फरवरी को गोरखपुर में अपनी बहन से हुई थी, जिसके बाद उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। रजत पांडेय दिल्ली के प्रतिष्ठित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में लैब रेडियोग्राफर के पद पर कार्यरत थे। वह 7 फरवरी की रात करीब 10 बजे दिल्ली से केएसटी ट्रेवल्स की डबल डेकर बस से खलीलाबाद के लिए रवाना हुए थे। अगले दिन, 8 फरवरी को दोपहर करीब 1:30 बजे, उन्होंने अपनी बहन डॉ. ख्याति पांडेय को फोन कर बताया कि बस खलीलाबाद में नहीं रुकी, इसलिए वे गोरखपुर में उतर गए हैं। उन्होंने जल्द घर पहुंचने की बात कही थी। इसके लगभग एक घंटे बाद जब बहन ने दोबारा संपर्क करने की कोशिश की, तो रजत का मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। तब से उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू कर दी है। बस स्टैंड और आसपास के इलाकों की फुटेज खंगाली जा रही है। रजत अपने माता-पिता के इकलौते बेटे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोवंश चुराया, फिर 10 किमी दूर लाकर हत्या:प्रयागराज में रात में गोकशी करने वाले खोल ले गए, सुबह जंगल में मिले अवशेष
    Next Article
    नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को दस साल की सजा:बहराइच में कोर्ट ने 21 हजार का जुर्माना भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment