Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर टूरिस्ट बस में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, ड्राइवर सहित 6 लोगों की जान बची

    3 hours ago

    1

    0

    बागपत जनपद के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक टूरिस्ट बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। यह घटना बवाली गांव के पास हुई। बस में ड्राइवर सहित कुल छह लोग सवार थे, जो समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए। ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी छह लोगों की जान बच गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे कर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। बस चालक सहेंद्र पाल ने बताया कि वह कंपनी के कर्मचारियों को लेने मुजफ्फरनगर गए थे और वहां से बागपत की ओर लौट रहे थे। बवाली गांव के समीप अचानक बस से धुआं निकलने लगा। उन्होंने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और धुआं तेज होते देख सभी यात्रियों को बाहर निकाल दिया। कुछ ही देर में पूरी बस आग का गोला बन गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। चालक सहेंद्र पाल की सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और छह लोगों की जान बच गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिवाइडर के पत्थर से टकराकर कार पलटी, 12 घायल:पंजाब से बदायूं जा रहे थे लोग, शामली नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप
    Next Article
    गड्ढे में गिरी बाइक, चाचा की मौत, भतीजा घायल:सीतापुर में घर लौटते समय हादसा, कई घंटे गड्ढे में पड़े रहे घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment