Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर थार में दो युवकों का स्टंट,VIDEO:खिड़की से बाहर निकले, पुलिस ने 6000 रुपए का काटा चालान

    4 hours ago

    1

    0

    बागपत में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती थार गाड़ी में स्टंट करते एक युवक का वीडियो समाने आया है। वीडियो में युवक गाड़ी की खिड़की से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है, जिससे उसकी और अन्य वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ गई। वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू की। जांच के दौरान संबंधित वाहन की पहचान कर ली गई। नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 6000 रुपए का चालान काटा गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर इस तरह के स्टंट न केवल गैरकानूनी हैं, बल्कि बेहद खतरनाक भी हैं। इस तरह की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है। लोगों से अपील, स्टंट दिखे तो तुरंत दें सूचना ट्रैफिक पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के लिए अपनी और दूसरों की सुरक्षा से खिलवाड़ न करें। उन्होंने कहा कि ऐसे स्टंट करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं इस तरह के स्टंट होते दिखें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर हादसों को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में दो हत्याएं होने पर प्रजापति समाज का प्रदर्शन:पनवाड़ी, खन्ना हत्याकांडों की निष्पक्ष जांच की मांग की
    Next Article
    Lok Sabha में 815 सीटों की तैयारी? Arjun Ram Meghwal बोले- परिसीमन से किसी राज्य को नुकसान नहीं होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment