Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दलित महापंचायत में दरोगा पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश:मेरठ में 150 लोगों की भीड़, 500 पुलिसवालों ने घेरा; ललिता गौतम के पिता बोले- राजनीति हो रही

    8 hours ago

    1

    0

    मेरठ में रविवार को दलित महापंचायत बुलाई गई। ये महापंचायत दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड और प्रदर्शन के दौरान पिटाई, गिरफ्तारी और मुकदमे के खिलाफ थी। युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम ने कहा- यहां आने वाले मेरे हजारों समर्थकों को जिले की सीमाओं पर पुलिस ने रोका है। नेताओं को हाउस अरेस्ट किया है। उन्होंने कहा- दलित छात्रा के परिवार को न्याय मिले। प्रदर्शन करने वालों को पीटने वाले पुलिस अफसरों पर कार्रवाई हो। प्रदर्शन करने वालों पर दर्ज केस वापस हों, वरना अनिश्चिकालीन भूख हड़ताल करेंगे। महापंचायत के दौरान कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब कुछ युवा पार्क की दीवार फांदकर बाहर की ओर दौड़ पड़े। पुलिस ने तुरंत उन्हें घेर कर रोक लिया। उन्हें चेतावनी दी कि सड़क जाम कम करना। महापंचायत में आ रहे कुछ युवकों ने दरोगा पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। SP सिटी विनायक गोपाल भोसले ने ड्यूटी से गायब 7 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अनाउंसमेंट कर भीड़ से कहा कि किसी के बहकावे में मत आइए। कोई भी यहां मेरठ की शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास न करे। कोई पुलिसवाला भी बदतमीजी नहीं करेगा। आज महापंचायत में उस तरह की भीड़ नहीं जुट पाई, जिसकी संभावना रवि गौतम ने की थी। जिस तरह से वो पिछले 4 दिन से महापंचायत की बात कहकर लगातार सोशल मीडिया पर आ रहे थे। दलित समाज का कोई बड़ा नेता या चेहरा पंचायत में नहीं आया है। करीब 150 लोग ही जुट पाए, इससे ज्यादा तो करीब 500 पुलिस और RAF के जवान तैनात रहे। फोर्स ने ड्रोन से पूरे क्षेत्र की निगरानी रखी। उधर, दलित महापंचायत से पहले मृतक छात्रा ललिता गौतम के पिता वेदप्रकाश ने कहा- मेरी बेटी की हत्या को लेकर राजनीति की जा रही है। महापंचायत से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। ललिता गौतम की हत्या मेरे परिवार के लिए एक गंभीर घटना है, लेकिन मेरी बेटी के नाम पर किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। 3 तस्वीरें देखिए… महापंचायत से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में पीड़ित बोले- IPS अविनाश टॉर्चर देखकर हंसते रहे:ऐसा क्रूर अफसर नहीं देखा; धरने में शामिल होना क्या मेरी गलती थी?
    Next Article
    लखनऊ में वकीलों के चैंबर पर चल रहे बुलडोजर:पुलिस-अफसर मौके पर; सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से किया था इनकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment