Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दामाद ने पत्नी-सास की गला रेतकर हत्या की:बलिया में छत से ससुराल में घुसा, ससुर-बच्चे पर भी हमला किया

    2 hours ago

    2

    0

    दामाद ने की सास-पत्नी को चाकू घोपकर मार डाला: ससुर और 3 साल के बेटे को भी किया लहूलुहान, 4 साल पहले हुई थी शादी दामाद ने सास-पत्नी की चाकू से हत्या की: ससुर और 3 साल के बेटे को भी किया लहूलुहान, 4 साल पहले हुई थी शादी यूपी के बलिया में घरेलू विवाद के चलते युवक ने अपनी पत्नी और सास की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। 3 साल के बेटे को भी चाकू से लहूलुहान कर डाला। बीचबचाव करने आए ससुर को भी घायल कर दिया। आरोपी का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी बेटे को लेकर एक महीने पहले मायके आ गई थी। आरोपी हत्या करने के इरादे से देर रात अपने ससुराल पहुंचा। दरवाजा बंद होने पर, बाहर से दीवार के सहारे छत के रास्ते मकान में घुस गया। बेटे के साथ सो रही पत्नी की गर्दन एक ही झटके में चाकू से काट दी। बेटा रोया तो उसे उठाकर फेंक दिया। आवाज सुनकर सास आई तो उसके गर्दन के पीछे के हिस्से में अनगिनत बार चाकू मार दिए। सास की चीख सुनकर साली और ससुर पहुंचे तो साली का गला दबाकर हवा में टांग दिया। ससुर ने पकड़ने की कोशिश की तो उन्हें भी चाकू मार दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पत्नी और सास को मृत घोषित कर दिया गया। बेटे का इलाज जारी है, जबकि गंभीर रूप से घायल ससुर को वाराणसी रेफर कर दिया गया है। आरोपी की 2022 में शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। घटना जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव की है। अब पूरा मामला विस्तार से… पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बछईपुर निवासी अंतू गोंड ने अपनी बेटी प्रीति उर्फ बंटी की शादी 2022 में सिन्हाचवर निवासी अमित गोड़ से की थी। शादी के कुछ समय बाद प्रीति (पत्नी) और अमित (पति) के बीच विवाद शुरू हो गया था। आपसी पंचायत के बाद, पिता अंतू लगभग एक महीने पहले प्रीति को अपने घर बछईपुर ले आए थे। शनिवार की देर रात, दामाद अमित एक अन्य युवक के साथ बाइक से बछईपुर पहुंचा। उसने बाइक ससुराल से कुछ दूर खड़ी की और पैदल घर पहुंचा। अमित दूसरे घर की दीवार के सहारे छत पर चढ़ा और फिर घर में घुस गया। घर में घुसते ही अमित ने अपनी पत्नी प्रीति (23) पर हमला कर दिया। बेटी को बचाने आईं सास कौशल्या देवी (50) पर भी उसने चाकू से वार किया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर ससुर अंतू (54) वहां पहुंचे, तो अमित ने उन्हें भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसने अपने तीन वर्षीय बेटे अवि को भी आंशिक रूप से चोट पहुंचाई। घायल ससुर अंतू का इलाज वाराणसी में जारी है। इस सम्बन्ध में एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि थाना नगरा के एक गांव से सूचना प्राप्त हुई थी कि वहां चाकू बाजी हुई है। इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी नगरा मौके पर पहुंचे थे तो जानकारी हुई थी कि एक अमित कुमार गुप्ता नाम का लड़का है, जो मूल रूप से सिंहाचौर गड़वार थाने का रहने वाला है, जिसका ससुराल बछईपुर गांव नगरा में थी, उसके द्वारा रात्रि में आकर अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद होने के कारण पहले अपने पत्नी पर हमला किया, उसके बाद जब उसके सास-ससूर बचाने आये तो उस पर भी हमला किया। इस घटना में जो आरोपी अमित कुमार है, उसकी पत्नी और उसकी सास सुशीला देवी की मृत्यु हो गई है तथा उसके घायल ससुर को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उन्हे बेहतर इलाज हेतु वाराणसी रेफर किया गया है और अभी तक उनकी स्थिति सही बताई जा रही है । इसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई है तथा इसके सभी संभावित स्थानों पर पुलिस दबिश दे रही है, मौके पर स्वाट/सर्विलांस टीम/फील्ड युनिट व क्षेत्राधिकारी रसड़ा घटना स्थल पर मौजूद है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है । तस्वीरें देखिए… खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी को पासिंग आउट परेड में मिलीं 491 महिला सिपाही:पुलिस लाइंस में लाइव जुड़े सीएम योगी, PM सिक्योरिटी जीवन की पहली ड्यूटी
    Next Article
    जनता ने विधायक राज प्रसाद उपाध्याय को पसंद नहीं किया:सुल्तानपुर सदर सीट पर सपा से पसंदीदा उम्मीदवार अरुण वर्मा; बसपा से ओपी सिंह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment