Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'दामाद प्यार करता तो सास क्यों छोड़ देती':अलीगढ़ में जीजा ने पूछा- बिहार ले जाकर शादी क्यों नहीं की, वो झूठा

    5 hours ago

    1

    0

    ‘मुझे दामाद के साथ भागने का पछतावा है। मैं बच्चों को छोड़कर गई थी। अब अकेले रहना चाहती हूं, मेहनत-मजदूरी करके पेट पाल लूंगी।’ ये कहना है बेटी की शादी से पहले दामाद के साथ भागने वाली सास सपना देवी का। 10 महीने बाद वह अलीगढ़ के दादो थाने पहुंच गईं। रिश्तों के तानेबाने में उलझी सपना देवी पर दामाद राहुल ने आरोप लगाया कि वो मुझे छोड़कर अब अपने जीजा देवेंद्र के साथ रहना चाहती है। जीजा देवेंद्र कहते हैं- राहुल एक झूठा आदमी है, जब सपना को बिहार लेकर गया, तो शादी करनी चाहिए थी, लेकिन उसने नहीं की। सपना अलीगढ़ आने के बाद सिर्फ 1 दिन मेरे घर पर रही है, अब वो कहां हैं? ये मुझे भी नहीं पता है। बता दें कि राहुल वही है, जिसे 38 साल की सास अनीता देवी से प्यार हो गया था। 9 महीने पहले बेटी से शादी करने के बजाय वह सास को लेकर भाग गया था। परिजनों ने थाने में FIR कराई तो दोनों ने थाने में सरेंडर किया था। लेकिन महिला ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया था। तब से वह दामाद यानी दूसरे पति के साथ रह रही थी। अब 10 महीने बाद सास एक बार फिर अलीगढ़ लौट आई और अपने दामाद राहुल पर प्रताड़ित करने के आरोप लगा दिए हैं। क्या जीजा देवेंद्र के साथ सपना देवी के संबंध हैं? ये जानने के लिए हमने जीजा से बात की। पढ़िए रिपोर्ट… राहुल अगर प्यार करता तो छोड़कर क्यों आती? दादो इलाके के गांव भवानीपुर में सपना देवी के जीजा देवेंद्र रहते हैं। जब उनसे सपना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा- वो अलीगढ़ आने के बाद हमारे घर नहीं आई। राहुल के आरोपों पर कहा- वह झूठा है। अगर उसका प्यार सच्चा होता, तो सपना उसको छोड़कर क्यों आती? राहुल बहुत गलत इंसान है। उसकी शादी बेटी से तय थी, लेकिन उसने सास के साथ ही संबंध बना लिए। आप ही बताइए, इससे ज्यादा गलत काम और क्या हो सकता है? हमने पूछा- राहुल का कहना है कि महिला जादू-टोना करती है, उसने एक काला धागा बांधकर वश में कर रखा था। इन आरोपों पर देवेंद्र कहते हैं- काला धागा बांधने से क्या होता है, वो तो कोई भी बांध सकता है। इसको जादू-टोना बताना, बिल्कुल गलत है। जीजा देवेंद्र आगे कहते हैं- बिहार से आने के बाद सपना देवी पहले मडराक थाने गई थीं, फिर मनोहरपुर कायस्थ में बच्चों के पास गई थी। वहां किसी ने उससे बात ही नहीं की। इसके बाद दादों थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने दामाद राहुल और सपना देवी को सुना। फिर शुक्रवार को सपना देवी ने SSP अलीगढ़ से भी शिकायत की। पंचायत होने के बाद पुलिस ने कहा- जब सपना को उसके परिवार के लोग नहीं रख रहे हैं, तो उसको मेरी सुपुदर्गी में दिया गया। इसके बाद मैं उसको लेकर भवानीपुर आ गया। वो 1 दिन यहां रही, आज 13 फरवरी को वो अचानक घर से चली गई। अब हमें भी नहीं पता कि वो इस वक्त कहां पर है? देवेंद्र ने कहा- पुलिस जहां भी बुला रही है, मैं जाकर बता रहा हूं कि सपना देवी और मेरे अफेयर की बात गलत है। वह कहते हैं- कुछ दिन पहले मेरा एक्सीडेंट हुआ था, मैं ट्रांस इंडिया में ड्राइवर हूं, बड़ी मुश्किल से परिवार चला पा रहा हूं। मेरा नाम जबरन खींचा गया है। सास और मां में क्या फर्क होता है, ये राहुल को समझना चाहिए, बहुत गंदा काम किया। देवेंद्र कहते हैं- सपना और राहुल जब घर छोड़कर गए, तो इन दोनों ने अपने मोबाइल नंबर बदल लिए थे। कुछ दिन पहले सपना का कॉल आया था, उस वक्त वो गाड़ी में थी, 2 से 3 दिन हमारी बातचीत हुई, लेकिन चूंकि हमारे परिवार के सदस्य उससे नाराज थे, इसलिए ये संपर्क बहुत सीमित रखा गया था। राहुल ने कहा- शादी नहीं की, पति-पत्नी की तरह रहे दादो के मछरिया में रहने वाले राहुल ने कहा- मैंने अपना देवी से शादी नहीं की थी, हम दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। मेरे ऊपर जादू-टोना किया गया। पैर में काला धागा बांध दिया गया था। सपना के साथ रहना, मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। मैं अब अलग जीवन जीना चाहता हूं। सपना ने मुझे छोड़ दिया, कोई बात नहीं, लेकिन अब वो मेरे 2 लाख रुपए, मंगलसूत्र, अंगूठी और मोबाइल वापस कर दें। परिवार ने भी किया किनारा राहुल ने कहा कि बिहार से लौटने के बाद जब वह अपने गांव मछरिया पहुंचा तो परिजनों ने उसे घर में रखने से इनकार कर दिया। फिलहाल वह गांव से बाहर रहकर गुजर-बसर कर रहा है। 18 अप्रैल को बेटी से शादी होनी थी, 12 दिन पहले भागे राहुल कहते हैं- 18 अप्रैल, 2025 को अनीता की बेटी की शादी थी। इससे पहले 6 अप्रैल को मैं और अनीता अलीगढ़ छोड़कर चले गए थे। हम पहले उत्तराखंड कुछ काम से गए, फिर बिहार के सीतामढ़ी जिले के बेला इलाके में आ गए थे। यही पर किराये पर कमरा लिया। मंदिर में शादी कर ली। राहुल का कहना है- सपना के परिवार के लोगों ने पुलिस पर दबाव बनाना शुरू किया, फिर हम दोनों खुद ही अलीगढ़ के थाने पहुंचे थे। वहां दोनों पक्षों के लोग एक कमरे में बैठे, लंबी बातचीत के बाद सहमति बनी कि परिवार अब हमें परेशान नहीं करेगा। हम साथ रहेंगे। सीतामढ़ी में कपड़े बेचे, 3 महीने बाद झगड़े होने लगे हमने पूछा- जब आप लोग घर छोड़कर गए थे, उसके बाद चर्चा फैली थी कि अनीता गर्भवती हैं। इसपर राहुल कहते हैं- हमारी शादी के बाद अनीता कभी गर्भवती नहीं हुई, ये सब कोरी अफवाह है। हमने पूछा- घर चलाने के लिए क्या करते थे? राहुल कहते हैं- प्यार किया था, शादी भी हो गई थी। वहां किसी को जानते नहीं थे, इसलिए कपड़ों की फेरी लगाने लगा। घर में कुछ पैसे आने लगे, सब ठीक चल रहा था। हमने पूछा- तो संबंधों में खटास कब से हुई? राहुल कहते हैं- 2 से 3 महीने बाद अनीता मुझसे छिपकर अपने जीजा से बातचीत करने लगीं। धीरे-धीरे उनका व्यवहार भी बदलने लगा। मेरे साथ छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने लगीं। मैं परेशान था, क्योंकि कारण समझ नहीं आ रहा था। बहन के खाते में रुपए भिजवाए, फिर वो 'गायब' हो गई हमने पूछा- फिर अनीता के घर छोड़ने से पहले क्या हुआ? राहुल कहते है- कोई 5 दिन पहले सपना ने अपनी बहन को 1500 रुपए भेजने के लिए कहा। मैंने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं हैं। इसके बाद झगड़ा हुआ। इसके बाद मैंने पहले 500 रुपए, फिर 1 हजार रुपए उसकी बहन के खातें में ट्रांसफर कर दिए। फिर सब ठीक हो गया, मगर 5 दिन बाद अनीता अचानक घर से ‘लापता’ हो गई। हमने पूछा- अनीता कहती हैं कि आप उनका उत्पीड़न कर रहे थे? राहुल कहते हैं- ये सरासर झूठ है। वो मुझे परेशान कर रही थीं। आप समझिए कि घर से जाने से पहले 2 लाख रुपए और जेवर भी अपने साथ ले गईं। अब मुझे भरोसा है कि अलीगढ़ की पुलिस ही मुझे इंसाफ दिलाएगी। दामाद बोला- सास ने धोखा दिया, हूबहू शिकायत पढ़िए दामाद राहुल ने बुधवार को दादों थाने में शिकायत दी। इसमें राहुल ने कहा- मैं बिहार में फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता हूं। 15 दिन पहले मेरी पत्नी अनीता का अपने जीजा से संपर्क हुआ। मैंने दोनों की फोन पर हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनी है। ऑडियो में दोनों एक साथ रहने की बात कर रहे थे। दोनों ने मुझे जहर देकर साथ भागने की योजना बनाई थी। 6 फरवरी को पत्नी अनीता (पहले सास) ने मुझे धोखा दिया और अपने जीजा के साथ चली गई। वह 2 लाख रुपए कैश और जेवर भी साथ ले गई। इसलिए मेरी पत्नी को पकड़ा जाए। महिला बोली- मेरा फैसला गलत निकला मीडिया में मामला सामने आने के बाद अनीता गुरुवार, 12 फरवरी को थाने पहुंच गई। उसने पुलिस से कहा- मैं अपने बच्चों को छोड़कर दामाद के साथ चली गई थी। इसका मुझे अब बहुत अफसोस है। मेरा फैसला गलत निकला। राहुल (दामाद) मुझे धमकाता और परेशान करता है। वह महिलाओं को बेचने का काम करता है। अब मैं राहुल से अलग रहकर मेहनत-मजदूरी करना चाहती हूं। अपने बच्चों के पास रहना चाहती हूं, लेकिन राहुल ने मुझे बच्चों के पास जाने से मना कर दिया। राहुल ने मेरे साथ मारपीट की, मेरे जेवर और रुपए हड़प लिए। इसलिए मैंने उसे छोड़ दिया। दामाद के साथ भागने की एक साल पहले की कहानी, 3 पॉइंट में जानिए… 1- बेटी की शादी से 10 दिन पहले दामाद के साथ भागी थी अनीता का पहला पति जितेंद्र कुमार है और उनकी बेटी शिवानी मडराक थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर कायस्थ में रहती है। जितेंद्र ने बेटी की शादी 16 अप्रैल 2025 को दादों थाना क्षेत्र के रिया नगला गांव निवासी राहुल के साथ तय की थी। राहुल उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर था। शादी से 10 दिन पहले, 6 अप्रैल 2025 को शिवानी की मां अनीता अचानक घर से गायब हो गई। दूसरी ओर, होने वाला दामाद राहुल भी अपने घर से कपड़े खरीदने की बात कहकर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। अलीगढ़ से बाहर निकलते ही दोनों ने मोबाइल फोन बंद कर लिए। 2- FIR दर्ज हुई तो थाने में दामाद के साथ सरेंडर किया परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। पांच दिन बाद राहुल ने अपने पिता को फोन कर कहा कि उसे ढूंढने की कोशिश न करें, वह वापस नहीं आएगा। इसके बाद राहुल के परिवार को पता चला कि उसकी होने वाली सास भी गायब है। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने बिहार समेत कई राज्यों में दबिश दी और तलाशी अभियान चलाया। 18 अप्रैल को दोनों दादों थाने पहुंचे और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 3- थाने में पति के साथ जाने से मना किया, फिर दामाद के साथ रहने लगी पूछताछ में सामने आया कि 10 दिनों के दौरान दोनों करीब 2826 किलोमीटर तक भागते रहे। वे यूपी के अलावा नेपाल, दिल्ली और बिहार में छिपते रहे। दोनों की 4 घंटे तक काउंसलिंग भी चली। पुलिस ने महिला को समझाया और पति के साथ जाने के लिए कहा, लेकिन महिला ने साफ इनकार कर दिया। अनीता ने बताया कि वह 20 सालों से अपनी ख्वाहिशों को दबाकर जी रही थी। बात-बात पर उसके साथ बदसलूकी की जाती थी। वह यह सब बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी, इसलिए उसने घर छोड़ दिया। उसने कहा कि वह अब पति के साथ नहीं जाना चाहती। इसके बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। महिला तब से दामाद के साथ रह रही थी। पहले पति ने दूसरी शादी की, बेटी की शादी अभी तक तय नहीं हुई अनीता के पहले पति जीतू ने एक महीने पहले दूसरी शादी कर ली थी। हालांकि, उसकी बेटी की शादी अभी तक कहीं तय नहीं हुई है। बेटी का कहना है कि हम लोगों ने अनीता को पूरी तरह भुला दिया है। अब उसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं लेना चाहते। ----------------- यह खबर भी पढ़ें- इंस्टाग्राम से प्यार, बॉयफ्रेंड निकला टाइल्स वाला:गोरखपुर में महंगी बाइकों के साथ फोटो देख इंप्रेस हुई, फिर 70 किमी दूर मिलने पहुंच गई गोरखपुर में नाबालिग लड़की को इंस्टाग्राम पर 17 साल के लड़के से प्यार हो गया। वह बॉयफ्रेंड की महंगी बाइकों के साथ फोटो देखकर इंप्रेस हो गई। दोनों की बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। फिर लड़की सिलाई करने के बहाने लड़के से मिलने जाने लगी। तब जाकर पता चला कि बॉयफ्रेंड टाइल्स लगाने का काम करता है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजा भैया ने शायरी से हाहाकारी BJP विधायक को लपेटा:छटपटा उठीं मंत्रीजी की मछलियां, दरोगा मैडम बेचेंगी सामान
    Next Article
    नसीमुद्दीन की एंट्री से सपा क्या साधना चाहती है:ओवैसी–मायावती गठजोड़ का डर या परसेप्शन की जंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment