Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थाने के बाहर बच्चे की लाश रखकर हंगामा:झांसी में पिता बोले- एक्सीडेंट करने वाले ड्राइवर को पुलिस ने छोड़ा

    8 hours ago

    1

    0

    झांसी में बुधवार को एक्सीडेंट में बच्चे की मौत होने के बाद परिजन लाश लेकर सदर थाने पहुंच गए। शाम लगभग 6 बजे थाने के बाहर लाश रखकर परिजनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाले पिकअप गाड़ी के ड्राइवर को छोड़ दिया और पिकअप में भरा माल भी रिलीज कर दिया। लगभग एक घंटे तक परिजन हंगामा करते रहे। पुलिस ने आनन फानन में केस दर्ज करके परिजनों को किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया। मंगलवार को पिकअप गाड़ी ने बच्चे को रौंद दिया था। इलाज के दौरान बच्चे की ग्वालियर में मौत हो गई। तब परिजन शव लेकर आज झांसी पहुंचे थे। हादसा सदर थाना से लगभग 100 मीटर दूर हुआ था। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां को छोड़ने का बेटे पर दबाव बनाना मानसिक क्रूरता:पत्नी बोल रही थी बूढ़ी विधवा मां को छोड़ो, होईकोर्ट बोला- यह क्रूर कृत्य है
    Next Article
    मुलायम सिंह यादव के स्मारक का नाम 'सोशलिस्ट म्यूजियम':चौथी पुण्यतिथि पर नाम सार्वजनिक किया, म्यूजियम राजनीतिक सफर को दर्शाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment