Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थाने में रिश्वत देने पहुंचा हवाला तस्कर का भाई अरेस्ट:अलीगढ़ के क्वार्सी थाने 2 लाख लेकर हत्या के मुकदमे से पिता–भाई का नाम निकलवाने पहुंचा था

    3 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे इंस्पेक्टर को रिश्वत देने पहुंचे हवाला तस्कर और हत्यारोपी के भाई को रंगेहाथों दबोच लिया। आरोपी कफील, कारोबारी की लाठी–डंडों से पीट–पीटकर की गई हत्या के मामले में अपने भाई–पिता और एक अन्य युवक का नाम मुकदमे से निकलवाने के लिए दो रुपए नकद लेकर पहुंचा था। लेकिन ईमानदार अधिकारियों में गिने जाने वाले इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने उसे रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से जमानत के दस्तावेज, मोबाइल और एफआईआर भी बरामद हुई है। आरोपी की योजना बेहद शातिर थी, वह पैसे देते समय चुपके से वीडियो बनाकर इंस्पेक्टर को ब्लैकमेल करने की फिराक में था। भाइयों और पिता को बचाने के लिए रची थी साजिश गिरफ्तार अभियुक्त कफील पुत्र मुंशी खां नाला रोड, शहंशाहबाद, शेरवानी पुलिया के पास, थाना क्वार्सी का रहने वाला है। दरअसल 18 मार्च 2026 कपड़ा और टेंट कारोबारी शाकिब पर कदीर, सद्दाम, बब्बन, रईस और अकील पुत्रगण मुंशी खां ने डंडे और ईंटों से जानलेवा हमला किया था। इस मामले में पहले मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन शाकिब की जेएन मेडिकल कॉलेज में मौत के बाद मुकदमे को हत्या में तरमीम कर दिया था। थाना क्वार्सी पर प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार इसी अभियोग की जांच कर रहे थे। इस मामले में कफील के भाई और पिता नामजद आरोपी हैं। कफील अपने पिता–भाई और राठगांव निवासी आरोपी फुरकान का नाम मुकदमे से निकलवाने के लिए विवेचक को दो लाख की रिश्वत देने की कोशिश कर रहा था। रिश्वत देकर वीडियो बनाने की थी प्लानिंग आरोपी कफील बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। वह जेब में दो लाख रुपए लेकर थाने पहुंचा और इंस्पेक्टर अरुण कुमार बाल्यान को डील का ऑफर दिया। कफील ने प्लानिंग की थी कि वह पैसे देते हुए गोपनीय तरीके से एक वीडियो रिकॉर्ड कर लेगा, ताकि भविष्य में पुलिस पर दबाव बनाया जा सके। लेकिन इंस्पेक्टर अरुण कुमार और उनकी टीम कांस्टेबल अंकुर कुमार व होमगार्ड सतीशचन्द्र ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया। ये था पूरा मामला यह पूरा विवाद 18 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12:00 बजे शुरू हुआ था। शहंशाहबाद नाला रोड पर कपड़ा और टेंट कारोबारी शाकिब पुत्र रियाज खान की 15 साल पुरानी दुकान है। शाकिब अपनी दुकान के बाहर हैंगर पर कपड़े टांगता था, जिससे पड़ोस के दुकानदार कदीर, सद्दाम, बब्बन, रईस और अकील पुत्रगण मुंशी खां रंजिश रखते थे। घटना के दिन इन आरोपियों ने शाकिब पर पीछे से सिर में डंडे और ईंटों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे शाकिब को खून की उल्टियां होने लगीं और वह बेहोश हो गया। उसे गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हवाला, ड्रग्स तस्करी की भी हुई जांच मामला सिर्फ दो दुकानदारों के आपसी विवाद का नहीं है। सूत्रों की मानें तो पुलिस और खुफिया जांच में हमलावर कदीर, सद्दाम के तार अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट से जुड़े मिले हैं। यह सिंडिकेट विदेश से सोना-चांदी और ड्रग्स की तस्करी करता है। भारत में सोने को कपड़ों में केमिकल की मदद से पेस्ट बनाकर लाया जाता है ताकि कस्टम की नजरों से बचा जा सके। फर्जी पासपोर्ट और देशद्रोह का आरोप आरोपियों पर अलग-अलग नामों से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्राएं करने का आरोप है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को की गई शिकायत के अनुसार इस सिंडिकेट का पैसा हवाला के जरिए पाकिस्तान तक जाता है। इनके तार मुंबई और बांग्लादेश के अंडरवर्ल्ड माफिया से भी जुड़े हैं। हज करने भी गया था हत्यारोपी मुंशी शाकिब की मौत के बाद पुलिस ने कदीर, सद्दाम, बब्बन और रहीस को जेल भेज दिया था। इस मामले में आरोपियों के पिता मुंशी खां का नाम भी हत्या की धाराओं में बढ़ाया गया था। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए कई बार दबिश भी दे चुकी थी। बावजूद इसके आरोपी पासपोर्ट की मदद से 17 मई को सऊदी हज करने चला गया। इसके फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए थे। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि कारोबारी शाकिब की हत्या के मामले में इंस्पेक्टर क्वार्सी विवेचना कर रहे थे। इस मामले में आरोपी कफील अपने पिता–भाई और एक रठगांव निवासी आरोपी फुरकान का नाम निकलवाने के लिए दो लाख की रिश्वत देने आया था। लेकिन इंस्पेक्टर ने उसे रंगेहाथों गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:खाटू श्याम से लौटी पत्नी और बेटे को लेकर स्टेशन से घर जा रहा था
    Next Article
    Jana Nayagan Release Date: थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' का इंतजार हुआ खत्म, पोस्टर रिलीज के साथ तय हुई फिल्म की रिलीज डेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment