Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिन में तेज धूप व शाम को बदलेगा मौसम:आसमान साफ रहेगा, पारा 32 डिग्री के पार रहेगा

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर में शनिवार को सुबह आसमान साफ है। ठंडी हवाएं चल रही और तेज धूप भी निकली है। दिनभर चमकदार धूप खिलने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में गर्मी का एहसास होगा, जबकि शाम के समय हल्की ठंडक से राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिमी दिशा से 4 से 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चल सकती हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया- सुबह के समय हल्की धुंध दिखाई दे सकती है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा और तेज धूप निकलेगी। मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। दिन में गर्मी रहेगी, जबकि शाम को तापमान में गिरावट के साथ मौसम कुछ ठंडा महसूस होगा। दिन में गर्मी, शाम को महसूस हुई ठंडक चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की ओर से शुक्रवार को जारी मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 84 प्रतिशत रही। शुक्रवार सुबह से तेज धूप निकली और दिन में गर्मी का एहसास हुआ। शाम को मौसम में बदलाव के साथ हल्की ठंडक महसूस हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ के बेल्हा देवी धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़:शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि के दर्शन को लगी लंबी कतारें
    Next Article
    लखनऊ में RMLNLU का पांचवां दीक्षांत समारोह:CM योगी होंगे मुख्य अतिथि, 260 स्टूडेंट्स-रिसर्चर को मिलेंगी उपाधि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment