Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दोनों पालियों में 163 बच्चों ने नहीं दिया पेपर:कड़ी चेकिंग के बाद सेंटर में मिली एट्री, अफसर करते रहे निगरानी

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शनिवार को कड़ी सुरक्षा और सख्त व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गईं। प्रथम पाली में हाईस्कूल संस्कृत और इंटर के कृषि से जुड़े विषयों की परीक्षा हुई, जबकि द्वितीय पाली में हाईस्कूल संगीत वादन और इंटर चित्रकला का पेपर आयोजित किया गया। दोनों पालियों को मिलाकर 163 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा को नकलविहीन और व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी सक्रिय रहे। केंद्रों के बाहर निगरानी रखी गई और अंदर कक्ष निरीक्षकों को विशेष निर्देश दिए गए। प्रथम पाली का पूरा ब्योरा प्रथम पाली में हाईस्कूल के संस्कृत विषय के साथ इंटरमीडिएट के कृषि चतुर्थ प्रश्नपत्र, कृषि पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान विषय की परीक्षा कराई गई। इस पाली में 1507 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 1443 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 64 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। द्वितीय पाली में 99 रहे अनुपस्थित द्वितीय पाली में हाईस्कूल के संगीत वादन और इंटरमीडिएट की चित्रकला विषय की परीक्षा निर्धारित केंद्रों पर कराई गई। इस पाली में 1391 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1292 ने परीक्षा दी, जबकि 99 छात्र अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर कुल 163 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर ही परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। यह सुनिश्चित करने के बाद कि किसी के पास कोई अनधिकृत सामग्री नहीं है, तभी उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। पूरे दिन परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन और व्यवस्था बनी रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम:3729 होलिका स्थल चिन्हित, भारी पुलिस बल तैनात
    Next Article
    अखिलेश यादव ने फोन कर मोईद खान का हालचाल लिया:बोले- हर लड़ाई में साथ हैं; लखनऊ बुलाया, पवन पांडे भी पहुंचे घर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment