Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम:3729 होलिका स्थल चिन्हित, भारी पुलिस बल तैनात

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में होली का त्योहार 2 और 3/4 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। 2 मार्च को होलिका दहन और 3/4 मार्च को रंगोत्सव होगा। कई स्थानों पर होली के बाद भी रंग डालने और होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। त्योहार को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। 3729 होलिका स्थलों पर विशेष नजर कमिश्नरेट लखनऊ में कुल 3729 होलिका स्थल चिन्हित किए गए हैं। 2 और 3/4 मार्च को होलिका दहन, रंगोत्सव और शोभायात्राओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए बड़े स्तर पर पुलिस प्रबंध किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी ड्यूटी पर 4 अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) और 12 सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) लगाए गए हैं। इनके अलावा 19 निरीक्षक, 72 उपनिरीक्षक और 400 हेड कांस्टेबल/ कांस्टेबल तैनात रहेंगे। ट्रैफिक व्यवस्था भी सख्त ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए 22 निरीक्षक, 75 उपनिरीक्षक, 80 होमगार्ड और 660 मुख्य आरक्षी/आरक्षी लगाए गए हैं। इसके साथ ही 14 कंपनी पीएसी, वायरलेस यूनिट और एलआईयू की टीमें भी सक्रिय रहेंगी। ब्रीफिंग और मॉक ड्रिल पूरी सभी पुलिस, प्रशासनिक और सुरक्षा इकाइयों की संयुक्त ब्रीफिंग कर ड्यूटी पॉइंट, रूट प्लानिंग और वीवीआईपी प्रोटोकॉल की जानकारी दी जा चुकी है। भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए मॉक ड्रिल भी कराई गई है। 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी पूरे शहर में 24×7 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी, जिसका नियंत्रण विशेष कंट्रोल रूम से किया जाएगा। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की टीम लगातार नजर रखेगी। ट्रैफिक डायवर्जन लागू आयोजन स्थलों के आसपास विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। आम लोगों की सुविधा के लिए अलग से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि होली का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर के BRD मेडिकल कालेज में विवाद खत्म:डॉक्टरों ने माफी मांगी; नर्सिंग स्टाफ भी काम पर लौटा
    Next Article
    दोनों पालियों में 163 बच्चों ने नहीं दिया पेपर:कड़ी चेकिंग के बाद सेंटर में मिली एट्री, अफसर करते रहे निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment