Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दान पेटी उठाकर ले गया चोर, CCTV में कैद हुई:लखनऊ के इंदिरा नगर में प्राचीन साईं मंदिर को बनाया निशाना

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र स्थित तकरोही गांव के संतपुरम में बने प्राचीन साईं चेतना सनातन धर्म मंदिर में चोरों ने देर रात दान पेटी चोरी कर ली। मंदिर परिसर का शीशा तोड़कर अंदर घुसे चोर पूरी दान पेटी उठाकर फरार हो गए। पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना मंगलवार-बुधवार की रात करीब 2:17 बजे की बताई जा रही है। फुटेज में एक युवक दान पेटी ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। मंदिर ट्रस्ट की ओर से आशंका जताई गई है कि फुटेज में दिख रहा युवक सुल्तान नाम का है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। सूचना मिलने पर इंदिरा नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि संतपुरम का यह मंदिर वर्षों पुराना है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर से दान पेटी चोरी होने की घटना के बाद लोगों में नाराजगी है। उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। भाजपा मंडल महामंत्री आशीष कुमार तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से 15-20 दिन के अंतराल पर चोरी की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने पहले भी पुलिस को पत्र लिखकर रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन पर्याप्त कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि हाल के दिनों में कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं और अब मंदिर को निशाना बनाए जाने से लोगों में भय का माहौल है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा आनंदेश्वर का हुआ दिव्य महाशृंगार:चंदन से उभरी मुखाकृति, 'राम' नाम लिखे बेलपत्र और फूलों से सजा दरबार
    Next Article
    महराजगंज में गेट गिरने से किशोर की मौत:11 दिन बाद भी नहीं आई जांच रिपोर्ट, कार्रवाई का इंतजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment