Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ठाणे में नाबालिग छात्रा का यौन उत्पीड़न करने वाला मेडिकल प्रतिनिधि अमित प्रजापति गिरफ्तार

    1 hour from now

    1

    0

    महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ एक साल से अधिक समय तक कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने को लेकर 26 वर्षीय एक मेडिकल प्रतिनिधि को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी अमित रामदावन प्रजापति ने कथित तौर पर पीड़िता और उसके परिवार को कानूनी कार्रवाई करने से रोकने के लिए कई बार धमकी दी थी।पुलिस ने बताया कि उसने हाल में मामले को रफा-दफा करने के लिए पीड़िता के परिवार को छह लाख रुपये की पेशकश भी की थी। पुलिस ने बताया कि एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता के हस्तक्षेप के बाद परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया, जिसके परिणामस्वरूप प्रजापति की गिरफ्तारी हुई। नारपोली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रजापति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने लड़की की उम्र का खुलासा नहीं किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Deoghar में फर्जी सरकारी लिंक और कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार
    Next Article
    CPI ने BRICS घोषणापत्र का किया स्वागत, वैश्विक व्यवस्था में सुधार की वकालत की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment