Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दैनिक भास्कर का AI जीनियस प्रोग्राम:27 जुलाई से शुरू होंगे 6 स्पेशलाइज्ड कोर्स, IIT-IIM एक्सपर्ट के साथ ऑनलाइन ट्रेनिंग का मौका

    6 hours ago

    1

    0

    दैनिक भास्कर ने अपने AI जीनियस प्रोग्राम का विस्तार करते हुए अब इसे पहले से अधिक व्यापक बना दिया है। अब इस प्रोग्राम के तहत कुल 6 स्पेशलाइज्ड AI कोर्स शुरू किए जा रहे हैं जिनकी ऑनलाइन क्लासेस 27 जुलाई से शुरू होंगी। पहले इस प्रोग्राम में तीन कोर्स उपलब्ध थे लेकिन AI की बढ़ती जरूरत और अलग-अलग वर्गों की मांग को देखते हुए अब तीन नए कोर्स भी जोड़े गए हैं। इसके तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, कॉलेज और इंजीनियरिंग छात्रों, स्कूल के बच्चों तथा महिलाओं और गृहणियों के लिए उनकी जरूरत के मुताबिक अलग-अलग AI कोर्स उपलब्ध होंगे। हफ्ते में पांच दिन रोजाना 45 मिनट की लाइव क्लास यह सभी तीन सप्ताह के ऑनलाइन प्रोग्राम हैं, जिसमें सोमवार से शुक्रवार तक रोज 45 मिनट की लाइव क्लास होगी। ट्रेनिंग को इस तरह तैयार किया गया है कि AI का पहले से कोई अनुभव न रखने वाला व्यक्ति भी आसानी से सीख सके। प्रतिभागियों को केवल AI के बारे में जानकारी ही नहीं दी जाएगी, बल्कि उन्हें 10 से ज्यादा AI टूल्स पर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी मिलेगी। रोजमर्रा की पढ़ाई, करियर, ऑफिस वर्क, कंटेंट क्रिएशन, प्रेजेंटेशन, रिसर्च और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने जैसे कई कामों में AI का इस्तेमाल कैसे किया जाए। यह भी सिखाया जाएगा। AI का रियल-टाइम यूज सिखाया जाएगा इस प्रोग्राम की खास बात यह है कि इसका कंटेंट IIT और IIM के एक्सपर्ट की मदद से तैयार किया गया है। प्रत्येक कोर्स में लाइव सेशन, प्रैक्टिकल डेमो और असाइनमेंट के जरिए प्रतिभागियों को AI का रियल-टाइम यूज सिखाया जाएगा। कोर्स पूरा करने वाले सभी प्रतिभागियों को DB AI Genius Certificate भी दिया जाएगा। अब AI Genius में कुल छह स्पेशलाइज्ड कोर्स 1. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए - AI Smart Aspirant यह कोर्स UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार किया गया है। इसमें AI की मदद से स्मार्ट स्टडी, नोट्स तैयार करना, रिवीजन, मॉक इंटरव्यू और बेहतर तैयारी के तरीके सिखाए जाएंगे। 2. कॉलेज में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए - AI Future Ready कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए तैयार इस कोर्स में जॉब-रेडी स्किल्स, AI की मदद से रिज्यूमे बनाना, प्रोफेशनल पोर्टफोलियो तैयार करना, इंटरव्यू की तैयारी और करियर ग्रोथ पर फोकस रहेगा। 3. इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे युवाओं के लिए - AI Tech Lab इंजीनियरिंग छात्रों के लिए तैयार इस कोर्स में GATE, प्लेसमेंट और AI आधारित तकनीकी स्किल्स पर काम कराया जाएगा। साथ ही कोडिंग, टेक्निकल प्रॉब्लम सॉल्विंग और आधुनिक AI टूल्स का उपयोग भी सिखाया जाएगा। 4. कक्षा 5 से 8 तक के बच्चों के लिए - AI Discovery Lab यह कोर्स फन और क्रिएटिव तरीके से तैयार किया गया है। इसमें बच्चे खेल-खेल में AI की बुनियादी समझ विकसित करेंगे और छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स के जरिए नई चीजें सीखेंगे। 5. कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए - Gen AI Explorers यह कोर्स स्कूल के बड़े छात्रों के लिए है, जिसमें एडवांस AI, क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स और भविष्य के करियर के लिए जरूरी डिजिटल स्किल्स पर काम कराया जाएगा। 6. महिलाओं के लिए - AI Smart Women यह विशेष बैच महिलाओं और गृहणियों के लिए बनाया गया है। आसान भाषा में AI सीखने के साथ उन्हें यह बताया जाएगा कि वे रोजमर्रा के काम, ऑनलाइन बिजनेस, कंटेंट तैयार करने और अपनी उत्पादकता बढ़ाने में AI का उपयोग कैसे कर सकती हैं। रजिस्ट्रेशन शुरू, सीट्स सीमित दैनिक भास्कर के अनुसार सभी कोर्सों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक प्रतिभागी www.dainikbhaskar.ai पर जाकर अपनी पसंद का कोर्स चुन सकते हैं। इसके अलावा दिए गए QR कोड को स्कैन करके या 98282 02919 पर मिस्ड कॉल देकर भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। सीमित सीटों के कारण प्रतिभागियों को जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह दी गई है, ताकि वे इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का लाभ उठा सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जंतर-मंतर पर आंदोलन खत्म, सफाई अभियान शुरू, 15 PHOTOs:मंच-लाउडस्पीकर हटाए गए, प्रदर्शनकारी लौटे; बैरिकैड्स सड़क किनारे किए, पुलिस भी तैनात
    Next Article
    खबर हटके- न दोस्त, न रिश्तेदार…दूल्हे ने अकेले निकाली बारात:उधार वसूलने पेड़ पर उल्टा लटका; इलाज के बाद ChatGPT पर केस, झोलाछाप कहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment