Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दैनिक भास्कर की खबर का असर:नावों की हर 6 महीने में होगी फिटनेस टेस्ट, नाविकों को बांटी लाइफ़ जैकेट

    2 hours ago

    2

    0

    दैनिक भास्कर ने बिना लाइफ़ जैकेट और सुरक्षा मानकों के चल रही वोट की खबर प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद मथुरा प्रशासन ने इस पर कार्यवाही करते हुए नगर निगम क्षेत्र में चलने वाली नावों की नगर निगम और देहात क्षेत्र में चलने वाली नावों का तहसील प्रशासन रजिस्ट्रेशन करेगा। इसके साथ ही प्रशासन ने शासन की तरफ से लाइफ़ जैकेट का भी वितरण किया। बिना लाइफ़ जैकेट के चल रही थी वोट वृंदावन,मथुरा और गोकुल में बिना लाइफ़ जैकेट के नावों का संचालन किया जा रहा था। इन मोटर वोट का रजिस्ट्रेशन भी नहीं था। इसके साथ ही कुछ मोटर वोट वालों ने जुगाड से डबल डेकर वोट बना रखी थी। यह सब दैनिक भास्कर ने ग्राउंड रिपोर्ट में दिखाया था। वृंदावन में बड़े बड़े स्पीकर लगे लाइफ़ जैकेट नहीं। इस खबर के बाद प्रशासन की नींद जागी। 425 लाइफ़ जैकेट की वितरित हादसे के बाद वृंदावन,मथुरा और गोकुल में संचालित 1500 नावों पर ज्यादातर पर लाइफ़ जैकेट नहीं थी। पर्यटक यमुना में बिना लाइफ़ जैकेट पहले इन वोटों पर सफर करते थे। इसके बाद मथुरा प्रशासन ने वृंदावन,मथुरा के विश्राम घाट और गोकुल में लाइफ़ जैकेट का वितरण किया। प्रशासन ने 425 लाइफ़ जैकेट वितरित की। इसके बाद स्पष्ट किया कि कोई भी नाविक बिना लाइफ़ जैकेट पहने यात्रियों को नहीं बिठाएंगे। हर 6 महीने पर होगी फिटनेस चेक DM चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में चलने वाली नावों का नगर निगम प्रशासन, देहात क्षेत्र में चलने वाली नावों और घाटों की देखभाल एसडीएम करेंगे। हर 6 महीने में नावों की फिटनेस चेक की जायेगी। साथ ही समिति बनाकर मॉनिटरिंग की जाएगी। नावों में ओवर लोडिंग नहीं की जाएगी,क्षमता से अधिक सवारी बिठाने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। 24 घंटे होगी निगरानी घाटों पर और यमुना में चलने वाली नावों की निगरानी CCTV कैमरे के जरिए 24 घंटे 7 दिनों तक की जाएगी। घाटों पर अनाउंसमेंट लिया जाएगा। नाविकों का रजिस्ट्रेशन होगा। प्रशासन सख्त सुरक्षा नीति बनाएगा। मजिस्ट्रेट और पुलिस के अधिकारी साप्ताहिक समीक्षा करेंगे। DM ने बताया कि प्रशासन की प्रतिबद्धता है कि एसी घटना दोबारा न हो। श्रद्धालुओं से की अपील DM चंद्र प्रकाश सिंह ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वह नावों पर सफर करते समय सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें। क्षमता से ज्यादा न बैठें। नावों में उछल कूद न करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन,नाविक,स्थानीय निवासी और श्रद्धालु सभी मिलकर प्रयास करेंगे कि आध्यात्मिक माहौल में सुगम और सुरक्षित यात्रा श्रद्धालु करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में फिर बवाल, पुलिस से झड़प, पथराव:जगह-जगह फ्लैग मार्च, 300 गिरफ्तार; सरकार ने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई
    Next Article
    रायबरेली में एनटीपीसी प्रबंधन ने 18 एजेंसियों को नोटिस दिया:नियमों का पालन न करने वालों के लाइसेंस होंगे रद्द, नई गाइडलाइन जारी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment