Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिनदहाड़े फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:प्रयागराज में सरेआम दागी थी गोलियां, पूछताछ में जुटी पुलिस

    23 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के झूंसी में दिनदहाड़े बाजार में फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर मानवेंद्र उर्फ जेलर रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। झूंसी पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उस पर 19 मुकदमे दर्ज हैं। उसके कब्जे से वह पिस्टल भी बरामद की गई है, जिससे उसने भरे बाजार गोलियां चलाई थीं। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। शनिवार सुबह हुई घटना के बाद से झूंसी थानाध्यक्ष महेश मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम उसकी तलाश में जुट गई थी। टीम ने झूंसी से लेकर सरायइनायत समेत गंगापार के कई इलाकों में ताबड़तोड़ दबिश दी। आखिरकार सटीक लोकेशन मिलने पर देर रात उसे हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद उसे थाने लाकर पूछताछ शुरू की गई। उसने बताया कि वारदात के दौरान उसने पिस्टल से गोली चलाई थी। यह पिस्टल अवैध है या किसी की लाइसेंसी, इस बारे में विस्तृत जांच पड़ताल की जा रही है। उधर उस स्कॉर्पियो की भी तलाश की जा रही है, जिसका घटना में इस्तेमाल हुआ। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर दोपहर बाद कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की गई। एक दिन पहले हुई इस वारदात में हिस्ट्रीशीटर ने बाजार में स्कॉर्पियो से उतरते ही असलहा लहराया। इसके बाद फायरिंग की। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हिस्ट्रीशीटर वहां से फरार हो गया। अब पूरा मामला पढ़िए… प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झूंसी में लाल चौक के पास शनिवार को दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बात पहले गालीगलौज से शुरू हुई और इसके बाद मारपीट होने लगी। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो से आए हिस्ट्रीशीटर ने असलहा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। दहशत में आए दुकानदारों ने शटर गिरा दिए और बाजार में मौजूद लोगों में भी भगदड़ मच गई। इसके बाद हिस्ट्रीशीटर असलहा लहराते हुए भाग निकला। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पांच थी हमलावरों की संख्या उधर पीड़ित पवन कुमार उर्फ पर्वत गोस्वामी निवासी आवास विकास कॉलोनी झूंसी ने पुलिस को बताया, मैं सुबह 11.10 बजे सुबह रचित मेडिकल स्टोर दवा लेने जा रहा था। जैसे ही तिरंगा चौराहे पर पहुंचा, तभी मानवेंद्र सिंह उर्फ जेलर निवासी ग्राम कतवारू पुरा थाना सरायइनायत काले रंग की स्कार्पियो से आया। इसमें से उसके साथ ही सौरभ सिंह उर्फ प्रिंस और दो अज्ञात लोग उतरे जबकि गाड़ी चला रहा शख्स भीतर ही बैठा रहा। आरोप है कि देखते ही चारों ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया। वह जान बचाने के लिए घर की तरफ भागा तभी मानवेंद्र ने पिस्टल निकालकर दो फायर किए। गनीमत रही कि हमले में वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले भी हिस्ट्रीशीटर ने उसे मारापीटा था। साथ ही छिनैती भी की थी। इसी बात को लेकर वह उससे रंजिश रखता था और यह वारदात की। एसीपी झूंसी कुंजलता ने बताया- मुख्य आरोपी जेलर उर्फ मानवेंद्र सरायइनायत का रहने वाला है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पिस्टल बरामद कर ली गई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लूटकांड के तीन आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार:बदायूं में दो बदमाश और एक सिपाही को लगी गोली, 9 मई की बाइक व मोबाइल लूट में थे वांछित
    Next Article
    नहीं रहीं दिग्गज गायिका सुमन कल्यापुरी, 89 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे जैसे गानों को दी थीं आवाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment