Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस:देवरिया में एकात्म मानववाद को राष्ट्र निर्माण में मार्गदर्शक बताया गया

    10 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी की देवरिया जिला इकाई ने बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 'समर्पण दिवस' के रूप में मनाई। इस अवसर पर औरा चौरी स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ दीनदयाल उपाध्याय पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और परिसर की साफ-सफाई की। इसके बाद पुरवा स्थित कुष्ठाश्रम में जरूरतमंदों को फल वितरित किए गए। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष संतराज यादव ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश की राजनीति में पूंजीवाद, साम्यवाद और समाजवाद जैसे विचार उभर रहे थे। ऐसे समय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का सिद्धांत प्रस्तुत किया, जो आज भी राष्ट्र निर्माण में मार्गदर्शक है। यादव ने बताया कि 1965 के विजयवाड़ा अधिवेशन में पंडित दीनदयाल ने अंत्योदय और एकात्म मानववाद को पार्टी की नीति का आधार बनाया था, जिससे संगठन को वैचारिक दिशा मिली। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि समाज, राजनीति और अर्थव्यवस्था को अलग-अलग नहीं देखा जा सकता। उन्होंने मानव जीवन की भौतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक आवश्यकताओं के संतुलित विकास को ही वास्तविक प्रगति का मार्ग बताया। सिंह ने अंत्योदय की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि राष्ट्र की उन्नति का मापदंड समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान होना चाहिए। पूर्व विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि आज भाजपा विश्व के सबसे बड़े कार्यकर्ता संगठन के रूप में जानी जाती है, जिसका श्रेय दीनदयाल उपाध्याय जैसे महान चिंतकों के प्रयासों को जाता है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रमोद शाही ने किया, जबकि संयोजक वीरेंद्र सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में महाशिवरात्रि मेला, डीएम-एसपी ने व्यवस्थाएं जांचीं:श्रृंगीरामपुर में ड्रोन से होगी निगरानी, घाट पर बैरिकेडिंग के निर्देश
    Next Article
    रायबरेली में अवैध खनन, ओवरलोडिंग पर कार्रवाई:6 ट्रक और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, भारी जुर्माना लगाने की तैयारी में जुटा विभाग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment