Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में अवैध खनन, ओवरलोडिंग पर कार्रवाई:6 ट्रक और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, भारी जुर्माना लगाने की तैयारी में जुटा विभाग

    9 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के कड़े निर्देशों के बाद खनन विभाग और स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बीती रात सलोन और जगतपुर क्षेत्र में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त सात वाहन जब्त किए गए। अभियान के तहत सलोन-जगतपुर मार्ग पर घेराबंदी कर छह भारी ट्रक और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। इन वाहनों में क्षमता से अधिक गिट्टी और मौरंग लदी हुई थी। जांच के दौरान चालक गिट्टी और मौरंग की ढुलाई से संबंधित कोई वैध परमिट या आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जब्त किए गए ट्रकों में टाटा सिग्ना UP 71 BT 4331, UP 71 BT 8485, UP 71 BT 3897 जैसे भारी मालवाहक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त एक स्वराज ट्रैक्टर भी पकड़ा गया। ये वाहन जगतपुर और सलोन मार्ग के विभिन्न चौराहों, जिनमें पूरे जोधी चौराहा भी शामिल है, से बिना परमिट के खनन सामग्री का परिवहन कर रहे थे। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने स्पष्ट किया है कि ओवरलोडेड वाहन न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को भी क्षतिग्रस्त करते हैं। उन्होंने बताया कि रात के अंधेरे में बिना रवन्ना (परमिट) के निकलने वाले इन वाहनों पर अब कड़ी नजर रखी जा रही है। खनन विभाग ने सभी जब्त वाहनों को संबंधित थानों की सुपुर्दगी में दे दिया है और उन पर भारी जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के खनन माफियाओं और अवैध परिवहन संचालकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में बिना परमिट या ओवरलोडिंग के वाहन पाए जाने पर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस:देवरिया में एकात्म मानववाद को राष्ट्र निर्माण में मार्गदर्शक बताया गया
    Next Article
    मारपीट में घायल परिवार को SHO ने थाने से भगाया:बोले- तुम लोगों ने गंध मचा रखा है, जौनपुर एसपी से पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment