Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देर रात आंधी-बारिश से पेड़ गिरा, भैंस की मौत:लखीमपुर-खीरी में 3 कच्चे मकान ढहे; लोग बाल-बाल बचे

    1 hour ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में रविवार सुबह तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान हुआ। ईसानगर क्षेत्र के चपकहा गांव में तेज हवा के चलते एक विशाल जामुन का पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आकर एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन कच्चे मकान पूरी तरह ढह गए। गांव निवासी सुर्जलाल की भैंस पेड़ के नीचे बंधी थी। अचानक पेड़ गिरने से वह दब गई और उसकी मौत हो गई। इसके अतिरिक्त, दिलीप कुमार, अनिल कुमार और कनौजी लाल के कच्चे घर भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।गनीमत रही कि हादसे के समय घरों में मौजूद लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि यदि थोड़ी देर और हो जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पेड़ की टहनियां हटाने में जुट गए। स्थानीय लेखपाल को घटना की सूचना दे दी गई है। तहसीलदार आदित्य विशाल ने बताया कि नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। दैवीय आपदा राहत कोष के तहत प्रभावितों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरी AAP:कार्यकर्ता बोले- स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्तओं का उत्पीड़न बंद हो
    Next Article
    ट्रैक्टर से स्टंट करने के मामले में पुलिस की कार्रवाई:लापरवाही पर नाबालिग के पिता और मालिक हिरासत में, वाहन सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment