Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:ड्यूटी के बाद स्कूटी से घर लौट रहा था, रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने चपेट में लिया

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के सरोजनी नगर में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार रात स्कूटर इंडिया - पिपरसंड रोड पर किसान पथ अंडरपास के पास हुई। मृतक की पहचान अभिजीत सिंह उर्फ सत्यम के रूप में हुई। अभिजीत अपनी ड्यूटी खत्म कर स्कूटी से घर लौट रहा था। तभी सर्विस लेन से रॉन्ग साइड आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक अभिजीत को स्कूटी समेत करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया। लोगों ने ट्रक वाले को पकड़कर पुलिस को सौंपा घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से घायल अभिजीत को सरोजनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभिजीत सरोजनी नगर के पिपरसंड गांव का निवासी था। वह एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करता था और गौरी बाजार स्थित परचून व्यवसायी मुंशीलाल का कार चालक भी था। अभिजीत की मां का निधन करीब एक साल पहले हो चुका है। उसके परिवार में पिता धर्मेंद्र सिंह और छोटा भाई अभिनव सिंह हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा की कॉलर पकड़ी, इंस्पेक्टर समझाते रहे, VIDEO:चित्रकूट में पुलिस को गालियां दीं, बोला- आतंकी बनाने की कोशिश मत करो
    Next Article
    गोरखपुर में 24 लाख रुपये का तेल जब्त:एक साथ रखा था फ्रेश और एक्सपायर तेल, बिक्री पर रोक लगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment