Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा के लिए सजा था मंडप, प्रॉपर्टी-डीलर ब्याह ले गया:बस्ती में बारात निकलने से पहले प्रेमी ने शादी तोड़वाई; दूल्हे के घर पहुंचा

    7 hours ago

    1

    0

    बस्ती में दरोगा की शादी के दिन एक प्रॉपर्टी डीलर फिल्मी अंदाज में पहुंचा और उसकी होने वाली दुल्हन के साथ सात फेरे ले लिए। दरअसल, जिस युवती से दरोगा की शादी तय हुई थी, उसका पिछले 5 साल से प्रॉपर्टी डीलर युवक के साथ प्रेम संबंध था। परिवार वालों ने उसकी शादी दरोगा से तय कर दी थी। सोमवार को दरोगा बारात ले जाने की तैयारी कर रहा था। वहीं, दुल्हन पक्ष ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं और मैरिज हॉल सज चुका था। इसी बीच, प्रॉपर्टी डीलर बॉयफ्रेंड को इस शादी की जानकारी मिल गई। शादी वाले दिन सुबह-सुबह वह दरोगा के घर पहुंच गया। उसने युवती के साथ अपने संबंध के बारे में बताया और बारात न ले जाने की धमकी दी। पूरी बात जानने के बाद दरोगा के परिवार ने रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद प्रेमी ने युवती के परिजन से बात की, उन्हें शादी के लिए राजी किया और फिर उसी मंडप में अपनी प्रेमिका के साथ शादी कर ली। दरोगा के पिता ने कहा कि सही समय पर उन्हें लड़की के अफेयर के बारे में पता चल गया, वरना उनका बेटा मुश्किल में पड़ सकता था। यह मामला दुबौलिया थाना क्षेत्र का है। अब पूरा मामला विस्तार से... दुबौलिया थानाक्षेत्र के रहने वाले जॉन मेजर यूपी पुलिस में दरोगा हैं। उनकी पोस्टिंग लखनऊ में है। पिता धर्मराज चौधरी उत्तराखंड में राजकीय इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल हैं। 20 अप्रैल को जॉन मेजर की शादी बस्ती कोतवाली क्षेत्र के गांव की एक युवती से होने वाली थी। दोनों परिवार शादी की तैयारियां कर चुके थे। रिश्तेदारों में कार्ड भी बंट चुके थे। मेहमान घर आ चुके थे। लड़के के घर बारात निकलने के पहले होने वाली रस्में चल रही थीं। सोमवार को बारात निकलने के कुछ घंटे पहले मेंहदावल थानाक्षेत्र के बड़ी पट्‌टी का सर्वेश सिंह, दरोगा के घर सुबह करीब 11.30 बजे पहुंचा। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले सर्वेश ने दरोगा जॉन मेजर के घरवालों को उनकी होने वाली बहू से अपने अफेयर की बात बताई। उसने बताया कि पांच साल से दोनों का अफेयर है। साथ ही धमकाया कि अगर वे लोग बारात लेकर पहुंचे तो युवती से अपने रिश्ते की बात सबको बताएगा। दरोगा के प्रिंसिपल पिता, प्रेमी युवक की बात सुनने के बाद युवती के घर फोन किया। उन्होंने उसके घरवालों से पूरी बात बताने के साथ अपनी इज्जत का हवाला देते हुए बारात न लाने की बात कहते हुए रिश्ता तोड़ दिया। दूल्हे से बात करने के बाद दुल्हन के घर पहुंचा युवक दरोगा के परिवारवालों द्वारा रिश्ता तोड़े जाने के बाद लड़की के घर में हड़कंप मच गया। सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, मेहमान पहुंच चुके थे। मैरिज हॉल भी बारात के स्वागत को तैयार था। इसी दौरान प्रॉपर्टी डीलर प्रेमी अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा। उसने युवती के परिजन को शादी के लिए राजी किया। इसके बाद रात में सर्वेश दूल्हा बनकर बारात लेकर पहुंचा। फिर उसी मंडप पर उसने प्रेमिका के साथ सात फेरे लिए। दरोगा के पिता बोले- सही समय पर अफेयर पता चल गया, मेरा बेटा तो बच गया दरोगा जॉन मेजर के पिता धर्मराज चौधरी ने कहा- सही समय पर हमें दुल्हन के अफेयर के बारे में पता चल गया। मेरे बेटे की जिंदगी खराब होने से बच गई। उन्होंने बताया कि जब दुल्हन का ब्वॉयफ्रेंड घर आया था तो हमने 112 पर डायल किया था लेकिन हमें कोई कार्रवाई नहीं करनी है। हमने शादी तोड़ दी है। ------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… सिद्धार्थनगर में डॉक्टर और MBBS स्टूडेंट की डूबने से मौत:छात्र के पिता ऑटो ड्राइवर; चंदा जुटाकर बेटे की लाश लेने आ रहे सिद्धार्थनगर में सोमवार को जूनियर डॉक्टर और MBBS सेकंड ईयर के छात्र की राप्ती नदी में डूबने से मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के दोस्तों के साथ राप्ती नदी में दोनों नहाने पहुंचे थे। उन्हें डूबता देख दोस्तों ने मदद के लिए गुहार लगाई, लेकिन जब तक लोग पहुंचे दोनों गहरे पानी में समा चुके थे। पुलिस ने 3 गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। करीब 3 घंटे बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। मृतक डॉक्टर बस्ती का, जबकि MBBS छात्र राजस्थान के सवाई माधोपुर का रहने वाला था। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में पारा 44°C, ताजमहल में पर्यटक बेहोश होकर गिरा:5 से अधिक पर्यटकों की तबीयत बिगड़ी, मेरठ में चलती बस में लगी भीषण आग
    Next Article
    क्रिकेटर रिंकू सिंह पहुंचे वाराणसी:आज बाबा विश्वनाथ का करेंगे दर्शन, सांसद और मंगेतर प्रिया सरोज के घर भी जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment