Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा ने बीच रास्ते युवक की जींस से निकाला तमंचा:आगरा में फिल्मी स्टाइल में दिया पोज; 2 पुलिसवाले हाथ पकड़े रहे

    1 day ago

    1

    0

    आगरा पुलिस ने अवैध तमंचा रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। फिर उसे बीच बाजार ले गई। वहां पब्लिक के सामने फिल्मी स्टाइल दो पुलिसवालों ने युवक को पकड़ लिया। इसके एक दरोगा फिल्मी स्टाइल में आया। उसने युवक की जींस से तमंचा निकाल लिया। इसके बाद दरोगा ने तमंचा हाथ में लेकर पोज दिया। 29 अगस्त को यह पूरी घटना हुई। इस गुडवर्क की एत्मादपुर पुलिस ने वाहवाही लूटने के लिए आरोपी को पकड़ने का वीडियो सोमवार को वायरल कर दिया। लेकिन, यही वीडियो सोशल मीडिया पर पुलिस की वाहवाही की जगह उसकी किरकिरी का कारण बन गया। जिस तरह से पुलिस ने युवक को पकड़कर तमंचा बरामद किया, उसको लेकर ट्रोल किया जा रहा है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला आगरा के एत्मादपुर में 2 दिन पहले थाना पुलिस को एक युवक के पास अवैध तमंचा होने की सूचना मिली। चेकिंग के दौरान पुलिस ने गांव वासवाला में प्राइमरी स्कूल के पास से दीपू उर्फ देवेश को गिरफ्तार कर लिया। दीपू कस्बा सत्ता मोहल्ला का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा और 2 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने दीपू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया था। 26 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ सोमवार को पुलिस की इस पूरी कार्रवाई का 26 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। देखते ही देखते वीडियो तेजी से शेयर होने लगा। इसमें दिख रहा है कि गांव के बीच एक युवक को दरोगा पार्थ सारथी और सिपाही विनोद कुमार पकडे़ हुए हैं। तभी दरोगा रामपूत गौतम फिल्मी स्टाइल में आते हैं। वह युवक की टी-शर्ट को ऊपर करते हैं। फिर उसकी कमर में लगा तमंचा निकालकर कैमरे की तरफ देखते हुए पोज देते हैं। इसके बाद वीडियो बना रहा व्यक्ति कहता है- 315 तमंचा है। देखिए सर, कहीं तमंचा लोड तो नहीं है। इसके बाद पुलिसवाले युवक की तलाशी लेते हैं। उसकी जींस के पीछे की जेब में 2 कारतूस मिलते हैं। इस पूरी घटना के दौरान मौके पर गांववालों की भीड़ भी नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर आ रहे कमेंट पुलिस के इस गुडवर्क वाले वीडियो को कई लोगों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस पर यूजर्स के अलग-अलग कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- स्क्रिप्ट अच्छी है, लेकिन एक्टिंग ठीक नहीं। एक यूजर ने लिखा- अब पुलिस को भी रील बनाने का चस्का लग गया। वहीं, एसीपी एत्मादपुर देवेश कुमार ने बताया- पुलिस गांव में मारपीट की सूचना पर गई थी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। तब 2 पुलिसकर्मियों ने उसको पकड़ लिया था। पुलिस जब उसको ले जा रही थी, तो किसी ग्रामीण ने बताया कि उसके पास तमंचा है। दरोगा ने तमंचा बरामद किया। पुलिस ने साक्ष्य के लिए वीडियो बनाया था। वीडियो रियल है। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें… आगरा में कोचिंग संचालक की जलकर मौत, भाई-भांजी भी गायब; पड़ोसियों ने समझा हवन का धुआं निकल रहा आगरा में शनिवार रात एक मकान में आग से जलकर कोचिंग संचालक की मौत हो गई। रविवार सुबह करीब 8 बजे कामवाली ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने मकान मालिक को जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:यूपी के 61 शिक्षकों को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025: बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी की लिस्ट, 5 सितंबर को होंगे सम्मानित
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:पटाखा फैक्टी में विस्फोट, 11 की जलकर मौत, MLC बोले- अखिलेश कुत्ते को भी टिकट दें तो वोट करना; चलती बस में लड़की से गैंगरेप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment