Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:यूपी के 61 शिक्षकों को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025: बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी की लिस्ट, 5 सितंबर को होंगे सम्मानित

    1 day ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात 61 शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने 'राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025' के लिए चयनित शिक्षकों के नामों पर मुहर लगा दी है। बेसिक शिक्षा विभाग के उप सचिव शम्भू प्रसाद ने सोमवार को शिक्षा निदेशक (बेसिक) को पत्र जारी कर यह जानकारी दी। दरअसल, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के चयन के लिए राज्यस्तरीय चयन समिति की बैठकें 13, 14, 18 और 19 अगस्त 2025 को हुई थीं। इनमें की गई संस्तुति के आधार पर 61 शिक्षकों के नामों को अंतिम मंजूरी दी गई। यहां पढ़ें पूरी खबर गोंडा में टेंपो-बोलेरो की टक्कर, मासूम समेत 2 की मौत; 6 बच्चे रेफर, शादी में जा रहा था परिवार गोंडा में टेंपो और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक साल के मासूम और महिला की मौत हो गई। वहीं 5 से 10 साल की उम्र के 6 बच्चे गंभीर घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। लोग उछलकर सड़क पर गिरे। चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को बाहर निकाला। पुलिस की मदद से सभी को सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मां-बाप 1 साल के मासूम बेटे के शव से लिपटकर रोते रहे। बेटे का चेहरा देखकर मां चीख पड़ी। गोद में उठाकर परिजन घायल बच्चों को अस्पताल के अंदर ले गए। हादसा सोमवार दोपहर 2:30 बजे करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में हुआ। पढ़ें पूरी खबर ललितपुर में देवर-भाभी ने दी जान, एक ही फंदे पर लटके मिले शव ललितपुर में सोमवार को भाभी और देवर के शव पुराने मकान में फांसी के फंदे पर लटके मिले। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच अफेयर था। दोनों दो दिन से लापता थे। महिला की शादी 7 साल पहले और युवक की शादी 6 साल पहले हुई थी। युवक की तीन छोटी बेटियां हैं। महिला युवक के सगे मामा की बहू लगती थी। मामला जखौरा थाना क्षेत्र का है। दोनों के घर नहीं लौटने पर घर वालों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद परिवार के लोग दोनों की तलाश में जुटे हुए थे। सोमवार सुबह दोनों के शव गांव के पुराने मकान में फांसी के फंदे पर लटके मिले। पढ़ें पूरी खबर लखनऊ में दरोगा ने नशे में मारपीट कर गाड़ी तोड़ी, डीसीपी ने लाइन हाजिर किया लखनऊ के नाका थाने में तैनात दरोगा गोपेश शर्मा ने शराब के नशे में एक युवक से मारपीट कर गाली देते हुई उसकी कार का शीशा तोड़ दिया। इस घटना का युवक ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो सामने आने के बाद डीसीपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। घटना और कार्रवाई रविवार को हुई। दुबग्गा के बरावन कला निवासी राहुल गीतम टिफिन सर्विस चलाते हैं। राहुल के अनुसार, दरोगा गोपेश शर्मा से उनकी पुरानी जान-पहचान थी। रविवार सुबह दरोगा कथित तौर पर नशे की हालत में उनके घर पहुंचे और उन्हें अपने साथ चलने को कहा। कार में बैठने के बाद दरोगा ने राहुल के साथ मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी। राहुल का आरोप है कि रास्ते में लघुशंका के लिए वह कार से नीचे उतरे। इसी दौरान दरोगा ने ईंट से कार का शीशा तोड़ दिया। राहुल ने दरोगा पर 15 हजार रुपए छीनने का भी आरोप लगाया। इसके बाद राहुल दरोगा को लेकर दुबग्गा थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। दुबग्गा इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। हालांकि, मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया। पढ़ें पूरी खबर गाजीपुर में गैस सिलेंडर लीक होने से भीषण हादसा, दो छात्र की झुलसकर मौत गाजीपुर में गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण दो स्कूली छात्रों की झुलसने से मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब 6 बजे एक छात्र अपनी बहन के साथ दूध लेने गया था। इसी दौरान घर में महिला खाना बना रही थी, तभी गैस रिसाव होने से अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें देखकर महिला बाहर भाग निकलीं। वहीं, आंगन में मौजूद दोनों बच्चे घबराकर बगल के कमरे में चले गए। इसी दौरान आग कमरे में खड़ी मोटरसाइकिल तक पहुंच गई। पेट्रोल टंकी में जोरदार धमाका होने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। पटनी पर फंसे दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। मामला जमानियां थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… हाईवे पर खड़े कंटेनर में घुसा तेज रफ्तार ट्रक:उन्नाव में केबिन में डेढ़ घंटे फंसा रहा ड्राइवर; अस्पताल पहुंचते ही मौत, केबिन बुरी तरह पिचका उन्नाव में सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसी केबिन में बुरी तरह फंस गया। चालक एक घंटे तक उसी में लटका रहा। हादसे के बाद ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन बुरी तरह पिचक चुके केबिन से चालक को निकाल नहीं सके। इसके बाद हाइड्रा की मदद से ट्रक को खिंचवाया गया और किसी तरह चालक को केबिन से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। पढ़ें पूरी खबर लखनऊ में हाईकोर्ट वकील के घर 45 लाख की चोरी:रक्षाबंधन पर बाहर गया था परिवार, दीवार पर मिले चोरों के फुटप्रिंट लखनऊ में गोमतीनगर के विश्वासखंड में हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के वकील के घर का ताला तोड़कर चोर करीब 45 लाख रुपए का माल पार कर ले गए। चोरी में वकील की पत्नी के करीब 43 लाख रुपए के गहने और दो लाख रुपए नकद शामिल हैं। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। रविवार सुबह घर लौटने पर चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची गोमतीनगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। घर की दीवार पर चोरों के फुटप्रिंट भी मिले हैं। पीड़ित वकील अनघ शुक्ला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 22 अगस्त को जरूरी काम से दिल्ली गए थे। उनकी पत्नी शिवा 25 अगस्त को रक्षाबंधन पर मायके सीतापुर चली गई थीं। इसके बाद 26 अगस्त की रात करीब 10:45 बजे उनके बड़े भाई अलख, बड़ी बहन प्रिया शुक्ला और माता-पिता भी दिल्ली-एनसीआर चले गए। घर पर कोई नहीं था। पढ़ें पूरी खबर ड्यूटी पर जा रहे लोको पायलट की ट्रेन में मौत:मालगाड़ी रिसीव करने जाते समय तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले निधन बस्ती के गोरखपुर रेलवे स्टेशन से शनिवार रात ड्यूटी पर जा रहे वरिष्ठ सहायक लोको पायलट संतोष कुमार (43) की कृषक एक्सप्रेस में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के परसा तिवारी रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी रिसीव करने जा रहे थे। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर में तैनात संतोष कुमार शनिवार रात करीब 10 बजे कृषक एक्सप्रेस से अपने साथी लोको पायलट गजेंद्र सिंह और गार्ड मनीष कुमार के साथ परसा तिवारी के लिए रवाना हुए थे। ट्रेन बस्ती स्टेशन से आगे टिनिच रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तभी संतोष के सीने में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया। उनकी हालत बिगड़ती देख साथ मौजूद लोको पायलट और गार्ड ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी। ट्रेन के बभनान स्टेशन पहुंचने पर, रेलकर्मियों ने संतोष कुमार को रात करीब एक बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, संतोष कुमार की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर सिद्धार्थनगर में 120 रुपए के लिए तालाब में कूदा; दोस्त से लगाई थी शर्त सिद्धार्थनगर में रविवार शाम 5 बजे 120 रुपए के लिए तालाब में कूदा व्यक्ति लापता हो गया। वह तालाब की रखवाली करता था। तीन दोस्तों के साथ मछलियों को दाना डालने गया था। इसी दौरान एक दोस्त से तैरकर तालाब पार करने की शर्त लगी। जीतने वाले को 120 रुपए देने की बात तय हुई। शर्त लगाने वाला तो तालाब पार कर बाहर निकल आया, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। सूचना पर पुलिस और गोताखोरों ने तलाश शुरू की। रात करीब 7:30 बजे तक उसका पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह गोताखोर फिर तलाश शुरू करेंगे। मामला गोल्हौरा थाना क्षेत्र के कोटखास गांव का है। पढ़ें पूरी खबर मदनी बोले- नफरत फैलाने वालों को RSS बाहर क्यों नहीं करती, अमेरिका में भागवत ने जो बोला, उसकी असली जरूरत भारत में सहारनपुर के मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि अगर मुसलमानों को देश से निकालने की बात करने वाला व्यक्ति हिंदू नहीं है, तो मोहन भागवत ऐसे लोगों को अपने संगठन से बाहर क्यों नहीं करते?अमेरिका में एकता, भाईचारे और सभी धर्मों के सम्मान की बात करना स्वागत योग्य है। लेकिन, इस संदेश की असली जरूरत आज भारत में है। यदि मोहन भागवत अपने विचारों को वास्तव में अमल में लाना चाहते हैं तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर यह साबित करना चाहिए कि यह केवल विदेश में कही गई बात नहीं है, बल्कि संघ इसे व्यवहार में भी लागू करना चाहता है। दरअसल, शनिवार को न्यूयॉर्क के ‘वन वर्ल्ड वन ह्यूमैनिटी’ कार्यक्रम में RSS चीफ मोहन भागवत ने कहा, 'अगर कोई हिंदू यह सोचता है कि भारत में मुस्लिम नहीं होने चाहिए, तो वह हिंदू नहीं रह सकता। हिंदू होने का मतलब यह मानना है कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं और हर इंसान की गरिमा एक समान है।' पढ़ें पूरी खबर... राजभर बोले- राहुल-अखिलेश की दोस्ती टूटने वाली है, अगले चुनाव नहीं सुभासपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पता चल गया है कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार नहीं बनने वाली है। इसलिए वह अखिलेश यादव से दूरी बनाने की तैयारी में हैं, ताकि सपा की बदनामी का असर कांग्रेस पर न पड़े। अंबेडकरनगर में रविवार को सुभासपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पता चल गया है कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार नहीं बनने वाली है। इसलिए वह अखिलेश यादव से दूरी बनाने की तैयारी में हैं, ताकि सपा की बदनामी का असर कांग्रेस पर न पड़े। राजभर ने तंज कसते हुए कहा, 'कर बहियां बल आपनो, छोड़ पराई आस।' उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव का 2027 में सरकार बनाने का सपना खत्म हो चुका है। अब उन्हें अगले चुनाव की नहीं, बल्कि 'अगली पैदाइश' की तैयारी करनी चाहिए। PDA की नई परिभाषा पर राजभर ने कहा कि अगर इसमें धैर्य, अनुशासन और एक्शन की बात है तो पहले अखिलेश यादव को अपनी पार्टी के लोगों को इसका पाठ पढ़ाना चाहिए। उन्होंने सपा सरकार के दौरान चोरी, छिनैती, लूट, डकैती और हत्या को लेकर भी आरोप लगाए और कहा कि तब अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हुई। राजभर ने अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह 'मानसिक संतुलन खो बैठे हैं' और रोज ऐसी बातें करते हैं, जिससे उनका मजाक बनता है। उन्होंने कहा कि PDA की परिभाषा लगातार बदल रही है और कोई उसे मानने को तैयार नहीं है। मुस्लिम महिलाओं से राखी बंधवाने के मुद्दे पर भी राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा। उन्होंने दावा किया कि 11 हजार रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन 1,100 रुपये दिए गए और उसमें भी घोटाला हुआ। पढ़ें पूरी खबर… इमरान मसूद बोले- भागवत अपने लोगों को भी पाठ पढ़ाएं:वह विदेशों में मुस्लिमों से प्रेम की बात करते हैं, भारत में उनके शिष्य नफरत बांट रहे सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि समाज के अंदर जो नफरत है, उस नफरत को मिटाने की बात राहुल गांधी कर रहे हैं। RSS प्रमुख मोहन भागवत जो पाठ न्यूयॉर्क में पढ़ा रहे हैं, वही अपने शिष्यों को भी पढ़ाएं। जो यहां बैठकर नफरत बांट रहे हैं, उन्हें भी समझाएं कि नफरत से समाज नहीं चलता। मोहन भागवत देश से बाहर जाकर मुस्लिमों के प्रति प्रेम और भाईचारे की बात करते हैं। उन्हें अपने लोगों को भी यही संदेश देना चाहिए। रविवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर लड़ाई लड़ रही है। जनता सब देख रही है। नफरत के बजाय जनता के मुद्दों पर बात होनी चाहिए। 2027 में योगी आदित्यनाथ को सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस अपनी लड़ाई जारी रखेगी। दरअसल, शनिवार को न्यूयॉर्क के ‘वन वर्ल्ड वन ह्यूमैनिटी’ कार्यक्रम में RSS चीफ मोहन भागवत ने कहा, 'अगर कोई हिंदू यह सोचता है कि भारत में मुस्लिम नहीं होने चाहिए, तो वह हिंदू नहीं रह सकता। हिंदू होने का मतलब यह मानना है कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं और हर इंसान की गरिमा एक समान है।' पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली में बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप:ग्रेटर नोएडा से बैठाया; बस 47km दौड़ती रही, शीशे पर पर्दे लगे थे, ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट
    Next Article
    दरोगा ने बीच रास्ते युवक की जींस से निकाला तमंचा:आगरा में फिल्मी स्टाइल में दिया पोज; 2 पुलिसवाले हाथ पकड़े रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment