Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुर्गा पंडाल के बाहर कार ने 7 लोगों को रौंदा:3 की मौत, 4 घायल; बलरामपुर में आरती के बाद वीडियो देख रहे थे

    6 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में दुर्गा पंडाल के बाहर खड़े 7 लोगों को कार ने रौंद दिया। इनमें 3 की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर घायल हैं। हादसा शनिवार रात 11 बजे उस वक्त हुआ जब कुछ लोग पंडाल के बगल में लगे टेंट में प्रोजेक्टर के जरिए प्रोग्राम देख रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार फोर्ड कार (UP 32 KA 2425) आई और टेंट में घुस गई। 7 लोगों को कुचलते हुए दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि धमाके जैसी आवाज हुई। कुछ लोग उछलकर 5-6 फीट दूर गिरे। चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने पाटेश्वरी प्रसाद (42), मनोज सिंह (51) और गणेश पांडेय (45) को मृत घोषित कर दिया। जबकि 4 घायलों को हायर सेंटर बहराइच रेफर कर दिया। हादसे के बाद ड्राइवर कार लेकर मौके से भाग गया। घटना मुख्यालय से 10 किमी दूर कोतवाली देहात क्षेत्र के बेल्हा ग्राम पंचायत में हुई। हादसे की 4 तस्वीरें- अंधेरा और स्पीड की वजह से हुआ हादसा-सीओ नवरात्रि में रोज गांव वालों को भक्ति की फिल्में दिखाई जाती हैं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंदिर के पास हर साल नवरात्रि में फिल्म दिखाने की व्यवस्था की जाती है। गांव के लोग साथ बैठकर दुर्गापूजा से जुड़ी फिल्में और भजन-सत्संग देखते हैं। अचानक गौरा रोड की तरफ से आ रही फोर्ड कार बेकाबू हो गई और लोगों को कुचलते हुए निकल गई। सभी मृतक और घायल एक ही गांव के पुलिस के मुताबिक, कार्यक्रम में शामिल सभी लोग चरनगहिया बेलहा गांव के ही रहने वाले थे। घायलों में छेदीराम (50), घोपराम (31), डब्लू (37) और मुकेश तिवारी (30) शामिल हैं। सभी का बहराइच में इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में ड्राइवर के नशे में होने की बात सामने आई है। ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें पति को सांप से डसवाया, फांसी सुनते ही बेहोश हुई, जज ने फैसले में सती सावित्री, अर्धांगिनी का जिक्र किया “अमित कश्यप की हत्या ने समाज में वैवाहिक जीवन की नींव को हिला दिया। जिस पत्नी रविता के हाथों पति अमित को रक्षा की उम्मीद थी, उसी ने पति की सांसें छीन लीं। यह पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते की निर्मम हत्या है। कलयुगी रविता ने सती सावित्री के आदर्शों को तार-तार किया।” ये बातें मेरठ के ADJ-12 जयवीर सिंह नागर ने अपने जजमेंट में लिखी हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के रविता सांपकांड से सीखा हत्या का तरीका:दामिनी ने करैत से कटवाकर पति की जान ली, स्कूल वैन ड्राइवर से था अफेयर
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:कोलकाता- दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत; ट्रम्प ने भारत पर 100% टैरिफ वाला कानून रोका; यूपी में स्कूल रसोइयों को ₹3000 मिलेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment