Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुर्गागंज बाजार में गैस संकट:छोटे दुकानदार चूल्हे पर नाश्ता बनाने को मजबूर

    2 hours ago

    1

    0

    भदोही जनपद के दुर्गागंज बाजार में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत से छोटे व्यापारी परेशान हैं। गैस उपलब्ध न होने के कारण कई नाश्ता दुकानदार लकड़ी के चूल्हे का उपयोग करने को मजबूर हैं, जिससे उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। नाश्ते की दुकान चलाने वाले विवेक मौर्य ने बताया कि गैस एजेंसी पर समय से सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। इस कारण उन्हें चूल्हे पर नाश्ता बनाना पड़ रहा है, जिससे काम की गति धीमी हो गई है और व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है। दुकानदार राम सजीवन ने बताया कि गैस के लिए लंबी लाइनें लगाने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। विनीत कुमार ने भी यही समस्या दोहराई और कहा कि गैस न मिलने से समय पर नाश्ता तैयार नहीं हो पा रहा है, जिससे व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। संतोष कुमार ने भी बताया कि गैस की कमी के कारण दुकान चलाने में समस्या हो रही है और भट्टी जलाकर काम चलाना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि यदि गैस की आपूर्ति जल्द सामान्य नहीं हुई, तो बाजार के कई छोटे दुकानदारों का काम ठप हो सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गैस आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है, ताकि व्यापारियों और उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान:ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र लोधी ने कार्यकाल पूर्ण होने पर किया सम्मानित
    Next Article
    KKR के हर्षित राणा IPL 2026 से बाहर:पथिराना भी चोटिल, फ्रेंचाइजी दोनों का रिप्लेसमेंट नहीं लेगी; रहमान की जगह मुजरबानी को चुना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment