Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में शादी से 7 दिन पहले दरोगा सस्पेंड:महिला सिपाही को अश्लील मैसेज भेजता, अकेले में मिलने के लिए बुलाता

    15 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में शादी से सात दिन पहले दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया। उस पर आरोप है कि वह महिला सिपाही को कई दिनों से परेशान कर रहा था। उसे आपत्तिजनक मैसेज भेजता था। अकेले में मिलने के लिए बुलाता था। परेशान होकर महिला सिपाही ने शुक्रवार को इसकी शिकायत एसएसपी नीरज कुमार जादौन से की। एसएसपी नेदरोगा को सस्पेंड कर दिया। उसके खिलाफ जांच के आदेश भी दे दिए हैं। वहीं आरोपी दरोगा ने इसे अपने खिलाफ साजिश बताया है। उसका कहना है कि उसके ऊपर जो भी आरोप लगाए गए हैं वो झूठे हैं। उसे फंसाया जा रहा है। वह हर तरह की जांच के लिए तैयार है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला महिला सिपाही से एक महीने पहले हुई थी मुलाकात क्वार्सी थाने में तैनात एक महिला सिपाही शुक्रवार को एसएसपी नीरज कुमार जादौन से मिलने उनके ऑफिस आई थी। उसने चंडौस थाने में तैनात दरोगा विनेश वर्मा के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया- एक महीने पहले ड्यूटी के दौरान उसकी मुलाकात चंडौस थाने में तैनात दरोगा विनेश वर्मा से हुई थी। बातों-बातों में दरोगा ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद वह उससे फोन पर बातें करने लगा। अश्लील मैसेज भेजने से मना करने पर धमकी दी महिला सिपाही के मुताबिक- कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक था। लेकिन बाद में उसने अश्लील ,मैसेज भेजने शुरू कर दिए। वह उल्टे सीधे डिमांड करने लगा। अकेले में मिलने के लिए बुलाने लगा। उसने मना किया लेकिन उसका मैसेज आना बंद नहीं हुआ। वह मैसेज का जवाब नहीं देने पर धमकी देने लगा। वह अभी भी कॉल करता है। उसके पास शिकायत करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है उसके खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाए। 2023 बैच का सब इंस्पेक्टर है आरोपी दरोगा एसएसपी नीरज कुमार जादौन बताया- विनेश वर्मा मूल रूप से मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के गांव रचोती का का रहने वाला है। वह 2023 बैच के सब इंस्पेक्टर है। उसकी पहली पोस्टिंग मार्च 2024 में कोतवाली चंडौस में हुई थी। वह करीब 22–23 महीनों से वहीं पर तैनात है। नवंबर 2025 में उस पर एक युवक से मुकदमा दर्ज न करने के नाम पर 5 हजार रुपए लेने का आरोप भी लगा था। हालांकि उस समय सीओ गभाना धनंजय सिंह की जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई थी। 21 फरवरी को होनी है शादी वहीं आरोपी दरोगा वीनेश वर्मा का कहना है कि वह महिला सिपाही को जानता है। उसने झूठे आरोप लगाए हैं। उसने मैसेज तो किए थे, लेकिन उसमें आपत्तिजनक कुछ भी नहीं था। 21 फरवरी को उसकी शादी हो रही है। शादी में अड़ंगा डालने के लिए ये सब किया जा रहा है। उसे जब भी अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया जाएगा वो उपस्थित हो जाएगा। ये भी पढ़ें- 'दामाद प्यार करता तो सास क्यों छोड़ देती':अलीगढ़ में जीजा ने पूछा- बिहार ले जाकर शादी क्यों नहीं की, वो झूठा ‘मुझे दामाद के साथ भागने का पछतावा है। मैं बच्चों को छोड़कर गई थी। अब अकेले रहना चाहती हूं, मेहनत-मजदूरी करके पेट पाल लूंगी।’ ये कहना है बेटी की शादी से पहले दामाद के साथ भागने वाली सास सपना देवी का। 10 महीने बाद वह अलीगढ़ के दादो थाने पहुंच गईं। रिश्तों के तानेबाने में उलझी सपना देवी पर दामाद राहुल ने आरोप लगाया कि वो मुझे छोड़कर अब अपने जीजा देवेंद्र के साथ रहना चाहती है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुर्घटनाएं रोकने को डीएम-एसपी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण:फर्रुखाबाद में दिए स्पीड ब्रेकर, स्ट्रीट लाइट लगाने के दिए निर्देश
    Next Article
    युवक अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार:हथियार लेकर कहीं जाने की फिराक में था, गश्त कर रही टीम ने पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment