Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुर्लभ ग्रह संयोग में होली, 4 राशियां रहें सतर्क:कानपुर की ज्योतिषाचार्य बोलीं- पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में आज होलिका दहन; गर्भवती के लिए विशेष उपाय

    2 hours ago

    1

    0

    रंगों का पर्व होली इस बार ग्रहों की विशेष और दुर्लभ स्थिति के बीच मनाया जाएगा। इस वर्ष होलिका दहन ‘पूर्वा फाल्गुनी’ नक्षत्र में होगा, जिसे सूर्य का नक्षत्र माना जाता है और वर्तमान में इसमें केतु का गोचर चल रहा है। कानपुर की ज्योतिषाचार्य आरती दुबे के अनुसार यह खगोलीय संयोग कुछ राशियों के लिए जहां सौभाग्य लेकर आ रहा है, वहीं कुछ के लिए सावधानी का संकेत भी दे रहा है। ज्योतिषाचार्य आरती दुबे के मुताबिक, सूर्य के नक्षत्र में केतु की उपस्थिति के कारण धनु, मेष, कुंभ और सिंह राशि के जातकों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इन राशियों के लोगों को विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य, आर्थिक मामलों और सामाजिक मान-सम्मान को लेकर सजग रहने की सलाह दी गई है। अन्य राशियों के लिए यह पर्व शुभ फलदायी और खुशियां देने वाला माना जा रहा है। भद्रा और ग्रहण का प्रभाव, यह है शुभ मुहूर्त इस बार होलिका दहन के समय भद्रा और ग्रहण का प्रभाव भी रहेगा, जिसके चलते मुहूर्त का चयन सावधानी से किया गया है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार होलिका दहन का शुभ समय 2 मार्च की देर रात 3 मार्च की सुबह 3:45 बजे से 6:22 बजे तक रहेगा। इसी अवधि में दहन करना कल्याणकारी बताया गया है। रंगों वाली होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। नकारात्मक ऊर्जा से बचाव के बताए उपाय आरती दुबे ने बताया कि होलिका दहन और दीपावली जैसे पर्वों पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। इससे बचाव के लिए उन्होंने कुछ घरेलू उपाय सुझाए हैं। माचिस की डिब्बी में अजवाइन और चार लौंग रखकर अपने पास रखने की सलाह दी गई है। इसके अलावा होली के दौरान नशे और मांसाहार से दूरी बनाए रखने को कहा गया है। मेष, सिंह और धनु राशि के लोग गोमती चक्र व नारियल को सिर से वारकर होलिका में अर्पित करें, जबकि अन्य लोग फिटकरी, खड़ा नमक या जौ-तिल का मिश्रण सात बार घुमाकर अग्नि में डाल सकते हैं। गर्भवती महिलाएं और बच्चों के लिए खास सलाह 2 से 4 मार्च के बीच गर्भवती महिलाओं और 4 से 9 वर्ष तक के बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार बाहर निकलते समय हींग को पानी में घोलकर बच्चों के सिर पर और गर्भवती महिलाएं अपने पेट पर लगा सकती हैं। इसे प्राकृतिक सुरक्षा उपाय के रूप में बताया गया है। हालांकि स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या या आशंका की स्थिति में चिकित्सकीय परामर्श लेना आवश्यक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस लोहट बाजार में सराफा कारोबारी की दुकान पर फायरिंग:बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की, पुलिस सीसीटीवी फुटेज से पहचान में जुटी
    Next Article
    ईरान-इजरायली युद्ध असर, वाराणसी में सात-दिन के शोक का एलान:इमाम ए जुमा मौलाना जफर हुसैनी ने किया एलान, आज सदर इमामबाड़े में होगा बड़ा एहतेजाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment