Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े गए 5 सॉल्वर:यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान बड़ी कार्रवाई, FIR दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान बड़ी कार्रवाई हुई है। शुक्रवार को प्रथम पाली की परीक्षा में दूसरे छात्रों की जगह परीक्षा देते हुए पांच सॉल्वर पकड़े गए। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) राजेश कुमार के निर्देश पर सचल दल ने यह कार्रवाई की, जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। DIOS राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गणित का पेपर चल रहा था। उन्हें गुरुवार से इनपुट मिल रहा था कि कुछ छात्र दूसरों के स्थान पर परीक्षा दे रहे हैं। इसी सूचना पर सचल दल की टीम ने पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज, दानियालपुर में छापा मारा। छापेमारी के दौरान पांच छात्रों को दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। इनमें रवि ओपी यादव इंटर कॉलेज के आसिफ की जगह, मेवाराम विद्या ज्ञान इंटर कॉलेज के अफजल की जगह गणेश और शिवकुमार की जगह लक्ष्मण परीक्षा दे रहा था। आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर बहरामपुर के छात्र गुलाम वारिश की जगह युवराज और सौरभ की जगह प्रदीप पेपर दे रहे थे। पकड़े गए छात्रों ने पूछताछ में ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव और मनोज कुमार एकारी के साथ-साथ प्रधानाचार्य का नाम भी बताया है। सभी पकड़े गए छात्रों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस मामले में जिन विद्यालयों में इन छात्रों का पंजीकरण है, उनकी मान्यता रद्द करने के साथ-साथ संबंधित लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में रंगभरी एकादशी पर फूलों की होली:मंदिरों में उड़े अबीर-गुलाल, श्रीरामचरितमानस का पाठ भी हुआ
    Next Article
    राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिव्यांग बच्चों से संवाद किया:गाजीपुर में कहा- दिव्यांगता प्रतिभा में बाधा नहीं; बांटे सहायक उपकरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment