Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दूसरी मंजिल से फेंका मलबा, सर्विस मैनेजर पर गिरा, मौत:OYO होटल मालिक कर रहा था सफाई, भाई बोला- समझौते का दबाव बनाया

    5 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में मारुति शोरूम के सर्विस मैनेजर की मौत हो गई। मैनेजर सुबह ऑफिस जाते समय OYO होटल के सामने से गुजर रहा था। इस दौरान होटल की दूसरी मंजिल से मलबे से भरी बोरी बाहर फेंकी जो उसके सिर पर गिरी। मैनेजर का सिर फट गया और वह बेहोश होकर मौके पर ही गिर गया। आस-पास के लोग उसे लोहिया अस्पताल ले गए, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना चिनहट इलाके के नौबस्ता कला स्थित वसुंधरा विहार में मंगलवार सुबह हुई। मृतक की पहचान देविरया के कुंडौली गांव के रहने वाले अनूप कुमार सिंह (36) के रूप में हुई। अनूप आईटी चौराहा स्थित मारुति शोरूम में सर्विस मैनेजर के पद पर काम कर रहे थे। वहीं नौबस्ता कला स्थित वसुंधरा विहार कॉलोनी में किराए के मकान परिवार के साथ रहता था। 3 तस्वीरें देखिए… अब घटनाक्रम विस्तार से… नौबस्ता कला स्थित वसुंधरा विहार कॉलोनी में विशाल तिवारी का OYO होटल है। यहां निर्माण के लिए रखी कुछ सीमेंट पानी पड़ने से जम गई थी। विशाल ने अन्य सहकर्मियों के साथ मिलकर सुबह करीब आठ बजे सीमेंट को कई टुकड़ों में तोड़ा। इसके बाद मलबे को एक बोरी में भरकर होटल की दूसरी मंजिल से बिना नीचे देखे फेंक दिया। बोरी उसी समय होटल के बाहर से गुजर रहे सर्विस मैनेजर अनूप कुमार सिंह के सिर पर गिरी। इससे उनको सिर फट गया। वे गश खाकर मौके पर ही गिर गए। इलाज के दौरान मौत हादसे के बाद कॉलोनी के लोगों ने घायल अनूप को तुरंत डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चिनहट पुलिस ने विशाल तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। भाई बोला- होटल मालिक धमका रहा भाई श्रेयांश ने बताया- मेरा भाई अनूप आईटी चौराहा स्थित मारुति शोरूम में सर्विस मैनेजर के पद पर काम करते थे। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे वह घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे। वहीं पर विशाल तिवारी ने अपने ओयो होटल से सीमेंट का मालबा फेंक दिया जो सीधे भाई के सिर पर गिरा। मौके पर लहूलुहान हालत में वहीं गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उनका वीडियो भी बनाया। इसके बाद जिनकी बिल्डिंग है। वह आए और वह जमीन को साफ करने लगे। इसके बाद अनूप को लोहिया अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद थाने पर होटल मालिक के जानने वाले कई लोग आए और समझौते का दबाव बनाने लगे। भाई घर का अकेले कमाने वाला था। अभी उसके परिवार में पत्नी ऋचा, दो छोटे बच्चे दिव्यांश और अयान हैं। एक बच्चा 3 महीने का ही है। पिता कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। हम प्रशासन से मदद की मांग करेंगे। कम से कम 50 लाख की आर्थिक मदद परिवार को की जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। …………………………………. संबंधित खबर पढ़िए लखनऊ में छात्रा से गैंगरेप के आरोपी अंडरग्राउंड: दिल्ली जा रही युवती से 3 दिन हैवानियत, 25-25 हजार का इनाम घोषित लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा का गैंगरेप करने वाले 2 नामजद आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में 13 साल की दुल्हन ने दी जान:26 दिन पहले हुई थी शादी, मां से बोली "मम्मी मैंने दवाई खा ली"
    Next Article
    लखनऊ में छात्रा से गैंगरेप के आरोपी अंडरग्राउंड:दिल्ली जा रही युवती से 3 दिन हैवानियत, 25-25 हजार का इनाम घोषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment