Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दोस्त ही निकले दोस्त के कातिल, 5 गिरफ्तार:शराब के नशे में तालाब में दिया धक्का, मोबाइल खोने को लेकर हुआ था झगड़ा

    13 hours ago

    1

    0

    रायबरेली पुलिस ने 23 वर्षीय मोहित पटेल हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मोहित के पांच दोस्तों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि मामूली मोबाइल विवाद के चलते नशे की हालत में दोस्तों ने ही मोहित की हत्या कर दी थी। मोहित पटेल 12 फरवरी 2026 को अपने दोस्तों के साथ ससुराल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद सलोन कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद 17 फरवरी को जगतपुर से सलोन जाने वाले मार्ग पर दौलतपुर गांव के पास सड़क किनारे पानी भरे खेत में मोहित का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए सलोन-ऊंचाहार मार्ग पर प्रदर्शन किया था। उन्होंने मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी, हत्या में शामिल दोस्तों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इस प्रदर्शन के बाद पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर बगहा नहर पटरी तिराहे से घेराबंदी कर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे गोसाईं का पुरवा मजरे ममुनी गांव निवासी शोभित पुत्र देशराज, मिथुन पुत्र देशराज पटेल, फूलराज पुत्र रामधनी राम, शिवसेवक का पुरवा मजरे ममुनी गांव निवासी शिवा पुत्र स्व. राजेश पटेल और जगतपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी गौतम पुत्र राम दुलारे पटेल शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि घटना के समय वे सभी एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। तभी मोहित का मोबाइल गुम होने की बात को लेकर बहस शुरू हो गई। नशे में धुत आरोपियों ने मोहित को पानी में धक्का दे दिया और उसकी बाइक भी गिरा दी ताकि मामला एक दुर्घटना लगे। पुलिस ने अभियुक्त गौतम की निशानदेही पर उसके मामा के घर से मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा के तहत गंभीर मामला पंजीकृत कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-हटाने का मौका, रविवार को बूथडे:SIR के तहत सभी बूथ पर बीएलओ मिलेंगे, मौके पर मिलेंगे फॉर्म
    Next Article
    संस्कृत और संस्कृति विकसित भारत का आधार:बोले- स्वावलंबन और स्वदेशी विकास में संस्कृत बनेगा स्तंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment