Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दोस्तों के साथ निकले युवक की हत्या:प्रयागराज में सिर पर गहरे घाव, घसीटने के भी निशान

    21 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के झूंसी में रविवार रात 35 वर्षीय कुलदीप कुमार बिंद की हत्या कर दी गई। उसे लकड़ी के पटरे से सिर पर वार कर मौत के घाट उतारा गया। कुलदीप दौलतपुर बाजार गांव का निवासी था। सोमवार सुबह करीब 7 बजे गांव के लोगों ने उसे घर से कुछ दूरी पर मृत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच के बाद स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद झूंसी थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। आसपास मिले खून के धब्बे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद उसे कुछ दूरी तक घसीटा भी गया। आसपास खून के धब्बे और घिसटने के निशान मिलने की भी चर्चा मौके पर होती रही। गांव के ही कुछ लोग बुलाकर ले गए थे परिवार का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ कुलदीप का उठना-बैठना था। परिजनों का कहना है कि रविवार रात वही लोग उसे बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा। सुबह उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस अफसर बोले डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। परिजनों की ओर से जो तहरीर मिली है, उसके आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्ची से रेप-हत्या का केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा:देवरिया में चाचा ने दरिंदगी की थी; पुलिस चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में
    Next Article
    महोबा में देश की पहली ग्रामीण स्पेस लैब का उद्घाटन:ISRO निदेशक ने की शुरुआत, 40 और प्रयोगशालाएं बनेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment