Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में देश की पहली ग्रामीण स्पेस लैब का उद्घाटन:ISRO निदेशक ने की शुरुआत, 40 और प्रयोगशालाएं बनेंगी

    13 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में इसरो के 'विलेज वैज्ञानिक कार्यक्रम' के तहत पहली आधुनिक स्पेस प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया। इसरो अहमदाबाद के निदेशक नीलेश एम. देसाई और जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने कबरई ब्लॉक के रतौली गांव में इस लैब का शुभारंभ किया। इस पहल के साथ महोबा देश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां 40 ग्रामीण स्पेस लैब स्थापित करने की योजना है। इन प्रयोगशालाओं का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान और आधुनिक तकनीक से जोड़ना है। सोमवार को रतौली गांव में 'श्री नीलेश एम. देसाई स्पेस लैब' का उद्घाटन हुआ। व्योमिका फाउंडेशन के सहयोग से तैयार की गई इस लैब में छात्रों के लिए वर्किंग टेलिस्कोप, 3D प्रिंटर, रोबोट, ड्रोन और इसरो के विभिन्न मिशन मॉडल उपलब्ध कराए गए हैं। उद्घाटन के अवसर पर गगनयान वैज्ञानिक दीपक भी मौजूद रहे। बच्चों को विज्ञान की बारीकियां बताईं निदेशक नीलेश देसाई ने बच्चों के साथ बातचीत की और उन्हें विज्ञान की बारीकियां समझाईं। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी शिक्षा के बीच के अंतर को कम करना है। इन प्रयोगशालाओं में बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट एप्लीकेशन और अंतरिक्ष कार्यक्रमों का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। एक साल के विशेष पाठ्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों और छात्रों के कौशल का मूल्यांकन भी किया जाएगा। उद्घाटन के बाद इसरो निदेशक ने महोबा में चल रहे सूर्य महोत्सव और पुस्तक मेले का भी अवलोकन किया, जहाँ उन्होंने नन्हे वैज्ञानिकों द्वारा बनाए गए मॉडल्स की सराहना की। निश्चित रूप से, महोबा की इन लैब्स से कल के विक्रम साराभाई और एपीजे अब्दुल कलाम निकलेंगे, जो भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दोस्तों के साथ निकले युवक की हत्या:प्रयागराज में सिर पर गहरे घाव, घसीटने के भी निशान
    Next Article
    यमुना पुश्ता पर 23 किमी एलिवेटेड बनाएगा यूपीडा:नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली से सीधी कनेक्टविटी, तीनों प्राधिकरण करेंगी खर्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment