Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दोस्त ने 10 लाख में कराई डॉक्टर की हत्या:बिजनौर में 6 महीने पहले प्लानिंग की, एडवांस में दिए 2.20 लाख

    6 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में डॉक्टर के पुराने पार्टनर ने ही उनकी हत्या कराई थी। उसने 6 महीने पहले मर्डर की प्लानिंग की। 10 लाख रुपए में हत्या की सुपारी दी और 2.20 लाख एडवांस दिए। गुरुवार को बदमाश पैथोलॉजी रिपोर्ट दिखाने के बहाने अस्पताल के अंदर घुसा। गोली मारकर डॉक्टर की हत्या कर दी। पुलिस CCTV के जरिए बदमाश तक पहुंची। शनिवार को डॉक्टर के पूर्व पार्टनर, शूटर और तमंचा उपलब्ध कराने वाले को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा किया। डॉक्टर का पूर्व पार्टनर भी पेशे से डॉक्टर है। दोनों ने मिलकर पहले सुमित्रा नाम से अस्पताल खोला था। लोन के रुपए को लेकर हुए झगड़े के बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद डॉ राजकुमार ने अपना खुद का शिवालय नाम से अस्पताल खोला। पार्टनर ने इससे गुस्से में आकर डॉक्टर की हत्या करा दी। अब पढ़िए पूरा मामला… गुरुवार शाम करीब 7 बजे नगीना के धामपुर रोड स्थित शिवालय हेल्थ केयर अस्पताल में डॉक्टर की हत्या कर दी गई। गाजियाबाद के नंदग्राम के रहने वाले अस्पताल संचालक डॉ. राजकुमार (38) अपने केबिन में मरीजों को देख रहे थे। तभी बदमाश केबिन में घुसा और उनके सीने में गोली मार दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। परिजनों से पूछताछ, सर्विलांस और CCTV की मदद से टीम आरोपियों तक पहुंची। शनिवार को मुख्य आरोपी धामपुर के तिबड़ी निवासी डॉ. नीरज, शूटर विकास उर्फ छोटू और मधी निवासी आर्यन उर्फ राजन को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि डॉक्टर नीरज ने ही विकास उर्फ छोटू को हत्या की सुपारी दी थी। एक साल में टूटी दोनों डॉक्टरों की पार्टनरशिप आरोपी विकास उर्फ छोटू ने बताया- साल 2018 में गाजियाबाद स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में डॉ. नीरज (फिजिशियन) और डॉ. राजकुमार (पीडियाट्रिशियन) एक साथ काम करते थे। आपस में दोस्त भी थे। 2022 में दोनों ने मिलकर नगीना-धामपुर रोड पर सुमित्रा हॉस्पिटल खोला। उनके बीच यह तय हुआ था कि अस्पताल की आय से सबसे पहले डॉ. नीरज के लोन का भुगतान किया जाएगा। हालांकि, आपसी मनमुटाव के चलते 2023 में डॉ. राजकुमार बिना पूरा हिसाब-किताब किए अलग हो गए थे। सुमित्रा अस्पताल में मरीज घटने लगे थे अलग होने के बाद डॉ. राजकुमार ने जनवरी 2024 में “शिवालय हेल्थ केयर सेंटर” नाम से अपना अलग अस्पताल शुरू कर दिया। इसके बाद सुमित्रा हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों की संख्या कम हो गई। दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया। इसी रंजिश में डॉ. नीरज ने डॉ. राजकुमार की हत्या की प्लानिंग की। विकास उर्फ छोटू ने पुलिस को बताया- वह डॉ. नीरज के गांव का रहने वाला है। सुमित्रा हॉस्पिटल खुलने के बाद से उनकी गाड़ी चलाता था। 6 महीने से मर्डर की प्लानिंग चल रही थी, जिसकी जानकारी डॉ. नीरज ने उसे दी थी। हत्या के लिए 10 लाख रुपए देने की बात तय हुई थी। 2.20 लाख एडवांस भी मिल चुके थे। विकास ने हत्या के लिए तमंचा राजन से लिया था। दोनों की मुलाकात विकास के दोस्त कार्तिकेय ने कराई थी। एसपी अभिषेक झा ने बताया- डॉक्टर राजकुमार की हत्या में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डॉक्टर दोस्त ने ही उनकी हत्या कराई थी। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, अंदर धुआं भरा यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की शनिवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उन्होंने लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरी थी। 15 मिनट बाद ही हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले अचानक बंद हो गया। अंदर धुआं भरने लगा। पायलट ने तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी को सूचना दी। इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। विमान तब तक 50 किमी दूर बछरावां तक पहुंच गया था। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में महिला ने साइंटिस्ट को चप्पलों से पीटा, VIDEO:बोली- मेरी बेटियों के वीडियो बना रहा था, मेरे साथ 2 साल तक रेप किया
    Next Article
    मेरठ में पत्नी की हत्याकर पति ने किया सुसाइड:पानी के प्लांट में ऑपरेटर था पति, बेटे ने कहा- पापा-मम्मी से होता था झगड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment