Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘दास्तान-ए-इलाहाबाद’ में शहर की कहानियां सुनाईं:शहर को समझना है तो उसकी कहानियां पढ़ें, युवाओं को विरासत से जुड़ने का संदेश

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में शिवकुटी स्थित राम बगिया में ‘दास्तान-ए-इलाहाबाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आजाद रीड्स संस्था की ओर से हुए इस कहानी वाचन कार्यक्रम में शहर की इतिहास, संस्कृति और साहित्यिक विरासत पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डा. धनंजय चोपड़ा (समन्वयक, इलाहाबाद विश्वविद्यालय मीडिया स्टडीज सेंटर) ने ‘इलाहाबाद’ (अब प्रयागराज) की खासियतों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कोई भी शहर सिर्फ सड़क, बिजली और पानी से नहीं बनता, बल्कि वहां के लोग उसकी पहचान तय करते हैं। उन्होंने अकबर का किला के निर्माण, शहर के विकास, पुराने कॉफी हाउस की बैठकों, और 1975 इंदिरा गांधी चुनाव मामला जैसे महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को याद किया। साथ ही आपातकाल के दौर और शहर के सामाजिक माहौल पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शहर की साहित्यिक विरासत को भी प्रमुखता से रखा गया। इस दौरान सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला', महादेवी वर्मा, सुमित्रानंदन पंत, प्रेमचंद, अमरकांत और उपेंद्र नाथ अश्क जैसे साहित्यकारों को याद किया गया। डा. चोपड़ा ने युवाओं से कहा कि अपनी विरासत को समझना और उससे जुड़े रहना जरूरी है। अगर हम अपनी जड़ों को भूल जाएंगे, तो कुछ नया नहीं बना पाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर को गहराई से जानने के लिए उसके बारे में पढ़ना और समझना जरूरी है। संस्था के संस्थापक राघव मिमानी ने कहा कि लोग अपने शहर को सिर्फ देखें नहीं, बल्कि उसे महसूस करें और उससे जुड़ाव बनाएं। कार्यक्रम में संस्था के सदस्य तोशी, उत्कर्ष, अक्षत, ऋषभ और सोहिनी ने भी अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपने शहर की पहचान और विरासत से जोड़ना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े:जौनपुर व्यापार मंडल ने निंदा कर सब्सिडी की मांग की
    Next Article
    लखनऊ में पुलिस ने 100 CCTV खंगाले,:बंद मकानों में चोरी करने वालों को पकड़ा, लाखों के जेवर बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment