Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देश के आधे हिस्से में सूखा:दक्षिण भारत के जलाशयों में क्षमता का सिर्फ 38% पानी, उत्तर भारत सामान्य से भी 27% नीचे

    4 hours ago

    2

    0

    देश के लगभग आधे हिस्से में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। आईआईटी गांधीनगर के 'इंडिया ड्रॉट मॉनिटर' के मुताबिक, 25 नवंबर 2026 तक देश का 46.6% हिस्से में सूखे है। 18 नवंबर को यह आंकड़ा 47.2% था। वहीं, आईआईटी बॉम्बे के मुताबिक, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिमी मध्य प्रदेश, तेलंगाना और दक्षिण-पश्चिमी आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में सूखे की स्थिति बने रहने की आशंका जताई गई है। वहीं, देश के प्रमुख जलाशयों में पानी का भंडार तेजी से घट रहा है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की 26 नवंबर को जारी साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार, देश के 178 प्रमुख जलाशयों में अब 111.209 अरब घनमीटर (बीसीएम) पानी बचा है। यह इन जलाशयों की कुल क्षमता का 60.19% है। पानी का यह स्तर पिछले 10 सालों के सामान्य औसत से 21% और पिछले साल की इसी अवधि से 31.64% कम है। दक्षिण भारत के जलाशयों में क्षमता का सिर्फ 38% पानी बचा है। जबकि, उत्तर भारत भी सामान्य से 27% नीचे बना हुआ है। देश के 6 राज्यों में हो चुका सूखे का ऐलान देश के छह राज्यों में आधिकारिक रूप से सूखा घोषित किया जा चुका है। इनमें कर्नाटक में 217 तालुकों, महाराष्ट्र में 305 तालुकों, आंध्र प्रदेश में 412 मंडलों, तेलंगाना में 31 जिलों के 365 मंडलों तथा राजस्थान में 14 जिलों की 80 तहसीलों में सूखा घोषित किया जा चुका है। गुजरात सरकार ने कच्छ, जामनगर, देवभूमि द्वारका और पोरबंदर सहित चार जिलों को सूखा प्रभावित घोषित किया है। कर्नाटक में 55 साल की सबसे कम बारिश कर्नाटक में मानसूनी बारिश सामान्य से 35% कम रही, जो 55 वर्षों में सबसे बड़ी कमी बताई गई है। महाराष्ट्र में 19%, तेलंगाना में 17% कम बारिश हुई। पिछले दो हफ्तों में लगातार आई पानी के स्टॉक में भी गिरावट पिछले दो सप्ताह में भी जल भंडारण में लगातार गिरावट आई है। बारिश के बाद जलाशयों से सिंचाई, पेयजल के लिए पानी निकालने से भंडार घटता है, लेकिन इस बार सामान्य के मुकाबले कमी ज्यादा गहरी है। कम बारिश और लगातार निकासी ने स्थिति को और बिगाड़ा है। 4 नवंबर तक देश के 735 जिलों में से 59% में मानसून के बाद की बारिश सामान्य से कम रही थी। मानसून के दौरान भी 13% कम बारिश दर्ज की गई थी। 2026 देश में 13वां सबसे सूखा मानसून देशभर में इस बार का मानसून 13वां सबसे सूखा सीजन रहा था। पिछले 11 सालों में यह सबसे कम बारिश वाला मानसून रहा है। हालांकि, सीजन खत्म होने से पहले हुई तेज बारिश के कारण बारिश की कमी में 2.5% का सुधार हुआ। मानसून-2026 सीजन सामान्य से 12.6% कम बारिश के साथ खत्म हुआ। देश के 43% जिलों में 20 से 72% तक कम बारिश हुई। सबसे ज्यादा पंजाब में 41% कम बारिश हुई। वहीं राजस्थान में करीब 22% कमी दर्ज की गई। इनके अलावा 9 राज्यों में भी औसत से कम बारिश हुई। 282 जिलों में कम बारिश देश के 38% हिस्से यानी 282 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई। अत्यधिक बारिश के लिए प्रसिद्ध मेघालय में भी सामान्य से 60% कम बारिश दर्ज की गई। 24 सितंबर तक देश के 150 प्रमुख जलाशयों में 130 अरब घन मीटर (BCM) पानी उपलब्ध था। इनकी कुल भंडारण क्षमता 182.4 BCM है। यानी जलाशय अपनी क्षमता के करीब 71% तक भरे हैं। हालांकि, पानी का भंडार पिछले साल की तुलना में कम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजनाथ सिंह बोले- NDA कैडेट्स देश की सुरक्षा ढाल:365 कैडेट्स पास आउट, पहली बार 2 महिला टॉपर; NDA में महिलाओं को 2022 में एंट्री मिली
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:परिसीमन बिल के समर्थन में 4 विपक्षी दल, राहुल बोले- यह लोकतंत्र खत्म कर देगा; भारत में रामायण की कमाई ₹1000 करोड़ पार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment